टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: पूनियां

भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी बल्कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और कामकाज पर लड़ा जाएगा।

11:35 PM May 21, 2022 IST | Desk Team

भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी बल्कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और कामकाज पर लड़ा जाएगा।

भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी बल्कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और कामकाज पर लड़ा जाएगा। राज्य में अगले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
भाजपा की ओर से सीएम पद की दौड़ में वसुंधरा राजे सबसे आगे 
पूनियां के यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार को यहां संपन्न हुई और राजनीतिक गलियारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई लोगों को भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बताया जाता रहा है।
पीएम मोदी का चेहरा कार्य कमल का प्रतीक हमारी पहचान – पूनिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा,  मोदी का चेहरा, कार्य और कमल का प्रतीक हमारी पहचान होगी।  राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,  चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा और पार्टी नेतृत्व उचित समय पर निर्णय लेगा। 
उन्होंने कहा,  हमारा प्रयास है कि हम सब मिलकर 2023 में राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। (मुख्यमंत्री चेहरे के बारे) पार्टी आलाकमान और संसदीय बोर्ड सक्षम हैं और सही समय पर फैसला करेगा।’
 
Advertisement
Advertisement
Next Article