For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बीजेपी आज देशभर में तिरंगा यात्रा करेगी शुरू, करीब 5 करोड़ तिरंगे यूपी में फहराने का है लक्ष्य

04:36 AM Aug 11, 2024 IST | Shivam Kumar Jha
बीजेपी आज देशभर में तिरंगा यात्रा करेगी शुरू  करीब 5 करोड़ तिरंगे यूपी में फहराने का है लक्ष्य

मोदी सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 15 अगस्त से पहले, बीजेपी युवा मोर्चा इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रही है। आगामी 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर, बीजेपी इस 'हर घर तिरंगा' अभियान को और व्यापक बनाने की योजना बना रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे अब तक का सबसे बड़ा अभियान बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है।

राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ाना है लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी आम लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ाने के लिए 11 से 13 अगस्त तक हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा आयोजित करने जा रही है। इस दौरान, बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस बार, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लगभग 5 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य तय किया है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

इस कार्यक्रम की सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लोगों की जिम्मेदारियां स्पष्ट की हैं। बीजेपी ने इस अभियान की निगरानी के लिए जिला, मंडल, और प्रदेश स्तर पर त्रीस्तरीय व्यवस्था स्थापित की है। हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक बनाने के लिए जिला स्तर पर बीजेपी कार्यशालाएं आयोजित कर रही है, जिनमें नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 11 अगस्त से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए, आज शनिवार (10 अगस्त) को मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन पूरा कर लिया जाएगा, और इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivam Kumar Jha

View all posts

Advertisement
×