For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BMW ने नए अपडेट के साथ पेश की दो धांसू बाइक, नए फीचर्स के साथ पावरफुल इंजन

BMW ने पेश की नई 2025 बाइक रेंज, जानें क्या हैं खास फीचर्स

01:32 AM Nov 02, 2024 IST | Pannelal Gupta

BMW ने पेश की नई 2025 बाइक रेंज, जानें क्या हैं खास फीचर्स

bmw ने नए अपडेट के साथ पेश की दो धांसू बाइक  नए फीचर्स  के साथ पावरफुल इंजन

BMW: बीएमडब्लू ने अपनी दो बाइक BMW M 1000 RR और S 1000 RR को ग्लोबल लेवल पर पेश किया है। इन दोनों बाइक को नए इंजन पावर के साथ ही कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। इन दोनों को ही कॉस्मेटिक और मैकेनिकल अपग्रेड के साथ लाया गया है। जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा पावरफुल हो गई है। मार्केट में आने से पहले लोग इसके में लगे हुए हैं।

इंटरनल फीचर्स

दोनों का इंजन माउंट नया है और थ्रॉटल में अब छोटा स्ट्रोक दिया गया है। इसमें डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल दी गई है, जिसमें एक्सीलेरेशन ड्रिफ्ट के लिए स्टीयरिंग एंगल सेंसर के जरिए से एक नया स्लाइड कंट्रोल फंक्शन दिया गया है। ब्रेकिंग ड्रिफ्ट के लिए स्टीयरिंग एंगल सेंसर के जरिए से नया ब्रेक स्लाइड असिस्ट फ़ंक्शन के साथ ABS प्रो और ABS प्रो सेटिंग स्लिक भी दिया गया है। इसके अलावा बाइक में नए फेयरिंग डिजाइन के साथ नए M विंगलेट हैं और फेयरिंग, फ्रंट व्हील कवर और इंजन स्पॉइलर प्लास्टिक के बनाए गए हैं।

BMW M 1000 और BMW S 1000 की 2025 रेंज हुआ पेश

BMW Motorrad ने ग्लोबल मार्केट में BMW M 1000 और BMW S 1000 की 2025 रेंज को पेश किया है। नई M 1000 RR, S 1000 RR, M 1000 R और S 1000 R हैं। इन्हें कॉस्मेटिक और मैकेनिकल अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। इन बाइक को लेकर उम्मीद है कि अगले साल यह भारतीय बाजार में अपना रास्ता बनाने में कामयाब रहेंगी। BMW की इस बाइक के पिछले वर्जन के मुकाबले ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। इसमें 215 bhp पर अधिक पावर जनरेट करने की क्षमता दी गई है, जो पहले से 5 bhp अधिक है। इसके पीछे का कारण बाइक के इंजन को फिर से मॉडिफाई करना है। इतना ही नहीं इसके पोर्ट डिज़ाइन और चैम्बर साइज को फिर से डिजाइन किया गया है।

BMW S 1000 RR

BMW की इस बाइक में अब नए विंगलेट, मानक के रूप में प्रो राइडिंग मोड और M शॉर्ट-स्ट्रोक थ्रॉटल दिए गए हैं। इसके साइड फेयरिंग को एक नया डिजाइन दिया गया है। साथ ही बाइक में ब्रेक डक्ट के साथ नए फ्रंट व्हील कवर भी दिया गया है। इसमें नया डुअल-फ्लो LED हेडलाइट, विंगलेट और क्लच/जेनरेटर कवर दिया गया है। वहीं, इसके रियर फ्रेम और स्विंग आर्म प्लैटिनम ग्रे कलर के दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में M शॉर्ट-स्ट्रोक थ्रॉटल भी दिया गया है।

BMW M 1000 R

इसमें नया डुअल-फ्लो LED हेडलाइट, विंगलेट और क्लच/जेनरेटर कवर दिया गया है। वहीं, इसके रियर फ्रेम और स्विंग आर्म प्लैटिनम ग्रे कलर के दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में M शॉर्ट-स्ट्रोक थ्रॉटल भी दिया गया है।

BMW S 1000 R

BMW की इस मोटरसाइकिल में डुअल-फ्लो LED हेडलाइट, इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल, ऑप्टिमाइज्ड शिफ्ट असिस्टेंट, शॉर्टर फाइनल ड्राइव रेशियो, शॉर्ट लाइसेंस प्लेट होल्डर और इंटेलिजेंट इमरजेंसी कॉल ई-कॉल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में मोबाइल डिवाइस चार्ज करने के लिए USB C चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है। यह बाइक पहले के मुकाबले अब 168 bhp की पावर जनरेट करती है, जो पहले वाली के मुकाबले 4 bhp अधिक पावर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×