For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Body Kaise Banaye: बिना जिम जाए घर पर बॉडी बनाने के लिए करें ये आसान तरीके

05:56 PM Jul 22, 2025 IST | Shivangi Shandilya
body kaise banaye  बिना जिम जाए घर पर बॉडी बनाने के लिए करें ये आसान तरीके
Body Kaise Banaye

Body Kaise Banaye:आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई अपने काम को लेकर परेशान है और दूसरी तरफ़, इसकी वजह से उनकी सेहत भी प्रभावित हो रही है। अब ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती यही है कि अपनी सेहत को कैसे दुरुस्त रखें। सबसे पहले तो आपको हेल्दी और फिट रहने के लिए हमारी डाइट सही होना अंत्यनत जरूरी है। लेकिन इसी के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है। अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है और आप बॉडी बनाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिन्हें आप घर पर भी कर सकते हैं।

Body Kaise Banaye: कई तरह के व्यायाम

बता दें कि व्यायाम कई तरह के होते हैं। जैसे, कई लोग अनजाने में ही अपनी बॉडी बनाने के लि ए कई तरह के व्यायाम करते हैं। जिससे उसका असर उल्टा दिखने लगता है। अब सवाल यह है कि अगर हमारे पास जिम जाने का समय नहीं है और हमें फिट रहने और अच्छा दिखने के लिए व्यायाम करना ही है, तो हम कौन सा व्यायाम करें जिसका असर वाकई सकारात्मक हो।

Body Kaise Banaye: घर पर भी बना सकते हैं मसल्स

लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने घर पर ही व्यायाम करना शुरू कर दिया क्योंकि उस समय जिम जाना संभव नहीं था। सभी जिम बंद थे। तब लोगों ने घर पर ही मसल्स बनाए। इसलिए, घर पर रहकर भी मसल्स बनाई जा सकती हैं। जिन लोगों को जिम जाने का समय नहीं मिल पा रहा है तो वो लोग इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं। देखें कुछ आसान तरीके

पुश अप्स

पुश अप्स

इससे चेस्ट, शोल्डर और ट्राइसेप्स के शोल्डर को मजबूत करने में सहायक है। पुश अप करने के लिए आपको पेट के बल लेट जाना है और हाथों की मदद से अपने बॉडी को ऊपर उठाना है। जैसे कि प्लैंक पोजीशन में। इसके बाद आप इस पोजीशन में कुछ सेकेंड के लिए खुद को होल्ड कर रखें। इसके बाद आप बॉडी को नीचे की तरफ लाए। और फिर से इसे रिपीट करना है।

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स

यह आपके पैरों और ग्लूट्स की मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है। स्क्वैट्स एक्सरसाइज़ करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाए, फिर अपने दोनों हाथों को अपने कंधों के सामने लाकर खोलें। इसके बाद, आपको बैठने की स्थिति में आना है और फिर वापस खड़े होने की स्थिति में आना है। यह एक्सरसाइज़ आपके निचले शरीर के लिए अच्छी है।

सिट अप्स

सिट अप्स

यह आपके पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। सिट-अप्स करने के लिए ज़मीन पर लेट जाएं और अपने पैरों को ज़मीन पर सीधा रखें। अब अपने घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर रखें। इसके बाद अपने हाथ की उंगलियों को कानों के पीछे ले जाएं। अब कोहनी को मोड़ें और बगल से बाहर की ओर इशारा करें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और अपनी जांघों के पास ले जाएं। अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को ज़मीन पर नीचे लाएं, ताकि आप फिर से अपनी शुरुआती स्थिति में आ जाएं। अब इस प्रक्रिया को दोहराएं। मैट पर यह व्यायाम करना आसान होगा।

यह भी पढ़ेंआत्मविश्वास और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने में लाभदायक है ‘ताड़ासन’, ऐसे करें अभ्यास

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×