For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बंद पड़े घर का बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut को आया एक लाख का बिल

बंद घर का बिल देख कंगना रनौत हैरान, एक लाख का आया बिल

08:10 AM Apr 09, 2025 IST | Yashika Jandwani

बंद घर का बिल देख कंगना रनौत हैरान, एक लाख का आया बिल

बंद पड़े घर का बॉलीवुड एक्ट्रेस kangana ranaut को आया एक लाख का बिल

कंगना रनौत बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मंडी से लोकसभा सांसद होने के लिए भी जानी जाती हैं।

भले ही कंगना मुंबई में रहती हों, लेकिन उनका हिमाचल से होने के कारण मनाली में भी एक घर है।

अक्सर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना एक बार अपने मनाली वाले घर को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

कंगना रनौत ने अपने मनाली वाले घर का बिल 1 लाख रुपए आने पर नाराजगी जताई है।

एक्ट्रेस ने बताया कि वह उस घर में नहीं रहती हैं। इसके बावजूद भी उनके घर का इतना बिल आया है, जिसे सुनकर वह हैरान हैं।

कंगना ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश कर्ज में डूब रहा है और एजेंसियां समोसे की जांच कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि हमें इस देश और प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर लाना होगा, जिसका हल सिर्फ हमारे पास है।

इसके साथ ही कंगना ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,”ये सब भेड़िये हैं और हमें इसके चंगुल से निकलना होगा।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार कंगना को फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था।

कंगना ने इस फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी, जिसे फैंस द्वारा काफी सराहना मिली।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yashika Jandwani

View all posts

Advertisement
×