India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Aati Singh Wedding:गोविंदा की भांजी आरती ने बॉयफ्रेंड दीपक संग रचाई शादी, वेडिंग की तस्वीरें हुई वायरल

06:24 AM Apr 26, 2024 IST
Advertisement

गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने जीवन की नई शुरूआत कर चुकी हैं। आरती सिंह और दीपक चौहान ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लिए। शादी में आरती सिंह लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखाई दी वहीं दूसरी तरफ दीपक चौहान सफेद रंग की शेरवानी में लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करते दिखे।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की वेडिंग की फोटोज और वीडियो सामने आई हैं। आरती सिंह ने टीवी के कई शो से अपनी पहचान हासिल की है। आज उनके फैंस एक्ट्रेस की शादी पर काफी खुश हैं। आरती ने 39 साल की उम्र में शादी करने का फैसला लिया।

दीपक और आरती ने मीठी नोंक-झोंक के बीच एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। साथ में आरती के भैया-भाभी कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक सारी रस्में निभाने के लिए मौजूद हैं। दोनों व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखाई दिए।

आरती और दीपक नवविवाहित जोड़े के तौर पर पहली बार मीडिया के सामने आए और रिसेप्शन के बाहर खड़े पैपराजी को पोज दिया। पोज देते समय आरती ने अपने पति के कंधे पर हाथ रखी दिखाई दी। आरती ने हाथ जोड़कर पैप्स का स्वागत किया और उनकी शादी के जश्न का हिस्सा बनने के लिए उन्हें धन्यवाद किया।

आरती सिंह की शादी में मेहमानों ने कि शिरकत

आरती और दीपक ने बीती रात एक भव्य संगीत समारोह की मेजबानी की और इसमें अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन, माहिरा शर्मा, युविका चौधरी और भारती सिंह सहित कई टीवी हस्तियों ने भाग लिया।

इवेंट के कई वीडियो फोटोज सोशल मीडिया पर आ गई हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार शहजादा धामी भी मेहमानों में शामिल हुए थे। आरती और दीपक की मेहंदी की रस्म कल 24 अप्रैल को थी। यह फंक्शन समंदर किनारे किया गया। आरती ने मेहंदी की झलक दिखाते हुए कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।

 

बिपाशा बसु और करण सिंह शादी में हुए शामिल

आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी में बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी में शामिल हुए। कपल ने एथनिक आउटफिट पहनकर पार्टी में एंट्री ली।

Advertisement
Next Article