India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

गुपचुप सगाई के बाद क्या Naga Chaitanya ने चुपचाप शोभिता से कर ली शादी? कहा शादी को लेकर…

03:56 PM Aug 28, 2024 IST
Advertisement

Naga Chaitanya ने इसी महीने की शुरुआत में लेडी लव शोभिता धुलिपाला से गुपचुप सगाई रचाई, जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता के फैंस को इसकी खबर लगी। Naga Chaitanya और शोभिता ने सगाई के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर अपनी प्यार भरी तस्वीरें शेयर कीं और फैंस संग अपनी खुशी साझा की। शोभिता से गुपचुप सगाई के बाद अब नागा चैतन्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने नेटिजन्स को हैरान कर दिया है। इस वीडियो ने नागा और शोभिता के फैंस को एक्साइटेड के साथ-साथ कन्फ्यूज भी कर दिया है।

दूल्हा बने नागा चैतन्य का वीडियो वायरल

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में नागा चैतन्य दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने सफेद शेरवानी पहनी है, जिसमें वह हमेशा की तरह अट्रैक्टिवलग रहे हैं। वीडियो में नागा चैतन्य एक लग्जरी कार में दूल्हा बने बैठे नजर आ रहे हैं। अभिनेता कैमरे की ओर हाथ हिलाते हैं और मुस्कुराते हैं। इतना ही नहीं, लोगों को कार के चारों ओर ढोल की थाप पर नाचते हुए भी देखा जा सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये सवाल हैं कि क्या गुपचुप सगाई के बाद नागा ने शोभिता से गुपचुप शादी भी कर ली है।

वीडियो देखकर कन्फ्यूज हुए फैंस

सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक शोभिता की कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है। वीडियो पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं। किसी का कहना है कि अभिनेता ने गुपचुप सगाई के बाद अब शादी भी कर ली है, वहीं कुछ का मानना है कि अभिनेता का ये वीडियो पुराना है। हालांकि, नागा चैतन्य का ये वीडियो सामंथा से उनकी शादी के समय का नहीं है। ऐसे में फैंस को इंतजार है कि जल्दी ही कपल खुद फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर कर सकते हैं।

नागार्जुन ने किया था बेटे की सगाई का ऐलान

सबसे पहले सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने बेटे और शोभिता के इंगेजमेंट की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने नागा चैतन्य और शोभिता की इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए बेटे की जिंदगी की नई शुरुआत के बारे में फैंस को बताया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- 'हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धूलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई! हमें अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हैप्पी कपल को बधाई! उनके जीवन भर प्यार और खुशियों की कामना करता हूं।' गॉड ब्लेस! 8.8.8 अनंत प्यार की शुरुआत।'

Advertisement
Next Article