India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्या सच में दो से तीन होने वाले हैं Vikrant Messy और Sheetal Thakur, पिता बनने की खबर हुई तेज

11:37 AM Sep 20, 2023 IST
Advertisement

बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर कहे जाने वाले विक्रांत मेसी आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। ऐसे में एक्टर इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इसी बीच अब एक्टर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल इंटरनेट पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही हैं की विक्रांत मैसी बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं. उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है और उनके घर में भी बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल एक्टर की वाइफ शीतल ठाकुर प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट के एक करीबी सूत्र ने दी है। जो अब तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

बता दें कि विक्रांत मैसी ने फरवरी 2022 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की थी। दोनों 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एएलटी बालाजी के वेब शो ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के सेट पर हुई थी। जहां इस सीरीज में भी फैंस को इन दोनों की केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आए थी। इस दौरान पहले विक्रांत और शीतल की दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।

नवंबर 2019 में विक्रांत और शीतल ने इंगेजमेंट कर ली थी। जहां अपने सगाई में इन दोनों ही कपल ने अपने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को ही निमंत्रण दिया था।

विक्रांत और शीतल ने बड़े ही सादगी से शादी भी रचाई थी। जहां दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल भी हुई थी। जिसपर फैंस जमकर अपना प्यार बरसाते हुए दिखे थे।

Advertisement
Next Article