India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Arjun Bijlani ने पत्नी संग बड़े ही ख़ास अंदाज में किया बप्पा का आगमन, जमकर नारे लगाते दिखे एक्टर

01:32 PM Sep 19, 2023 IST
Advertisement

आज पुरे देश में बड़े ही धूम-धाम से गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा हैं। जहां सभी लोग बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। ऐसे में हमारा बी-टाउन भी कहा पीछे रहने वाला हैं। फिर क्या बी- टाउन के सेलेब्स भी बप्पा के आगमन में लग गए हैं। जहां छोटे परदे के होनहार एक्टर कहे जाने वाले अर्जुन बिजलानी इन दिनों खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं। वही अर्जुन ने भी बड़े ही भव्य तरह से बप्पा को अपने घर लेकर आए हैं। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल अर्जुन बिजलानी का एक वीडियो इस वक़्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक्टर बड़े ही धूम-धाम से बप्पा का आगमन करते हुए दिख रहे हैं। बता दे की इस दौरान अर्जुन के साथ उनकी पत्नी नेहा और बेटे के साथ गणपति को घर लेकर जा रहे हैं। अर्जुन बिजलानी के साथ नेहा स्वामी ने भी गणपति की मूर्ति उठाई हैं। इस तस्वीर में अर्जुन ने एक तरफ से और नेहा ने दूसरी तरफ से गणपति की मूर्ति पकड़ रखी है।

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने बेहद ही शानदार अंदाज में गणपति बप्पा का स्वागत किया। दोनों लगातार गणपति के नारे लगाते नजर आए। उनका साथ बाकी लोगों ने भी दिया। बता दे की अर्जुन और उनकी पत्नी की ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस अब इसपर जमकर अपना रिएक्शन देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

बता दे की वायरल हो रहे इस वीडियो में अर्जुन और उनकी पत्नी के साथ-साथ उनके बेटे ने भी सबका खूब ध्यान अपनी और खींचा हैं। जहां वैसे तो अर्जुन का बेटा लाइमलाइट से काफी दूर रहता हैं। लेकिन इस बार पैपराजी का ध्यान एक्टर के बेटे ने खींच लिया। अयान बिजलानी व्हाइट टी शर्ट में काफी हैंडसम लगे।

अर्जुन बिजलानी अभी से ही बेटे को हर चीज सीखा रहे हैं। उनकी तरह अयान भी बप्पा को काफी मानते हैं। अयान भी बप्पा के स्वागत में अपनी पापा की पूरी मदद करते हैं। बता दे की अर्जुन बिजलानी हर साल इसी धूम-धाम के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं। ऐसे में अर्जुन ने इस बार भी इस परंपरा को बनाए रखा हैं।

Advertisement
Next Article