India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बेटे के साथ Bharti Singh ने नम आंखों के साथ दिया बप्पा को विदाई, बोली- 'मैं पिछले कई सालों से'

03:36 PM Sep 21, 2023 IST
Advertisement

बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडियन कही जाने वाली भारती सिंह आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। कॉमेडियन ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान ली हैं। भारती अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वही इस वक़्त देश में गणपति बप्पा की धूम देखने को मिल रही हैं। जहां भारती सिंह ने भी अपने घर गणपति जी को विराजमान किया था। ऐसे में बप्पा को विदाई देते वक़्त भारती की आंखें नम होती हुई दिख रही हैं।

दरअसल भारती सिंह ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया था और कल विदाई भी दी। भारती सिंह ने अपनी मां, बेटा गोला के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ अपने घर में गणेश विसर्जन किया। विसर्जन के पहले हुए गणपति आरती के दौरान भारती खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाई। नम आंखों के साथ उन्होंने बप्पा को विदाई दी।

इस उत्सव से जुड़ी अपने इमोशंस के बारे में भारती कहती हैं, "मैं पिछले कई सालों से बप्पा का अपने घर आगमन करती हूं। उन्हें विदाई देना मुझे बिल्कुल नहीं पसंद। बप्पा की विदाई के दौरान भावुक हो जाती हूं। इस बार गोला ने भी खूब एन्जॉय किया। ये फेस्टिवल मेरे और मेरे परिवार वालों के लिए हमेशा स्पेशल रहा है।"

बता दे की भारती अपने कॉमेडी के साथ-साथ अपने व्लॉगस के लिए भी जानी जाती हैं। जहां कॉमेडियन अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी लाइफ से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट शेयर करती रहती हैं। इसी के साथ इस गणपति में भारती के घर कई सितारों की धूम देखने को मिली। जहां कॉमेडियन के घर कपिल शर्मा से लेकर जैस्मिन भसीन तक ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिया था।

वही भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कई टीवी शो की मेजबानी करते देखा गया। दोनों ने 'खतरों के खिलाड़ी' और 'नच बलिए' जैसे रियलिटी टीवी शो में भी हिस्सा लिया। दोनों ने अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, उन्होंने उसका नाम लक्ष्य रखा लेकिन वह अपने प्यारे उपनाम 'गोला' से लोकप्रिय हैं।

Advertisement
Next Article