India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा ने कजिन मन्नारा को बिग बॉस के लिए किया विश, शेयर की थ्रोबैक फोटो

05:24 PM Oct 20, 2023 IST
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस और उनकी एक साल की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट करती हैं. अब, जब उनकी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में बिग बॉस 17 का सफर शुरू किया है, तो प्रियंका ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

 

 

 

प्रियंका चोपड़ा ने कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा को बिग बॉस 17 के लिए शुभकामनाएं दीं

 

प्रियंका चोपड़ा ने बहन मन्नारा चोपड़ा को 'बिग बॉस 17' में नई शुरूआत के लिए शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार की सुबह प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चचेरी बहन मन्नारा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की मिस वर्ल्ड 2000 के समय की है, जिसमें मन्नारा उनके साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है। मन्नारा इस फोटो में प्रियंका की बाहों में मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस फोटो में सिर पर ताज लगाए वाइट आउटफिट में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान तस्वीर में मन्नारा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

 

 

इंस्टा स्टोरी पर मनारा को कहा गुड लक

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमे प्रियंका के साथ दिख रही बच्ची मनारा चोपड़ा ही हैं. इस तस्वीर में मनारा को पहचानना मुश्किल है लेकिन मिस वर्ल्ड का ताज पहने प्रियंका साफ पहचानी जा रही हैं. वहीं इससे साफ है कि ये काफी पुरानी तस्वीर है. अब इसी फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा- छोटी मनारा, गुडलक लिटिल वन. साथ ही उन्होंने कुछ इमोजी भी शेयर की है.

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में 'सिटाडेल 2' में देखा गया था। 'हेड्स ऑफ स्टेट' और बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं।

 

Advertisement
Next Article