India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Animal म्यूजिक इवेंट में Bobby Deol के बेटे Aryaman ने लूटी लाइमलाइट, 'Animal' के प्रमोशन के दौरान आये नजर

01:19 PM Nov 25, 2023 IST
Bobby Deol Son Aryaman In Animal Event
Advertisement

Bobby Deol Son Aryaman In Animal Event:  Ranbir Kapoor और Bobby Deol इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट में रणबीर कपूर और Bobby Deol दोनों ने शिरकत की। वहीं Bobby Deol  के बेटे आर्यमान भी इस मेगा इवेंट का हिस्सा बने।

Bobby Deol Son Aryaman In Animal Event: Ranbir Kapoor और Bobby Deol स्टारर फिल्म 'एनिमल' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने इसके ट्रेलर की जमकर तारीफ की। हाल ही में, फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट में Ranbir Kapoor और Bobby Deol  दोनों ने शिरकत की। वहीं, बॉबी के बेटे आर्यमान भी इस इवेंट का हिस्सा बने और उन्होंने सारी लाइमलाइट चुरा ली। फैंस भी आर्यमान को देख कर उन्हें देओल परिवार का नेक्स्ट सुपरस्टार बताते हुए नजर आए।

बॉबी देओल के बेटे ने लूटी लाइमलाइट

सोशल मीडिया पर एनिमल म्यूजिक इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Bobby Deol अपने बेटे आर्यमान को पैप के सामने पोज देने का तरीका बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाद में रणबीर भी Bobby Deol के बेटे को पैप के साथ इंट्रोड्यूस करवाते हैं।

इवेंट में रणबीर रणबीर ब्लैक डेनिम जैकेट में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे, वहीं बॉबी ब्लू डेनिम शर्ट में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे और आर्यमन ने इस इवेंट में ब्लू टी शर्ट पहनी जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

बॉलीवुड में कदम रख सकते हैं आर्यमान

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में Bobby Deol  ने अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने की वजह शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि भले ही आर्यमान इंडस्ट्री में शामिल हो सकते हैं या एक अभिनेता के रूप में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन बॉबी चाहते हैं कि वह पहले अपनी शिक्षा पूरी करें। क्योंकि अगर चीजें उसके पक्ष में काम नहीं करती, तो वह कुछ और करने के लिए तैयार रहें'।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article