India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Ratan Tata के निधन से बॉलीवुड में शोक, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

11:02 AM Oct 10, 2024 IST
Advertisement

देशभर में गम का माहौल है क्योंकि भारत ने 9 अक्टूबर 2024 को सबसे मशहूर बिजनेसमैन और टाटा ग्रुप ऑफ कंपनीज के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata)को खो दिया है। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बारे में उन्होंने पोस्ट भी किया था। रतन टाटा के निधन के बाद फिल्मी सितारे और टीवी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

भारत के सबसे पावरफुल बिजनेसमैन में से एक रतन टाटा का 9 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने देश के हर नागरिक का दिल तोड़ दिया है। कुछ दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन की खबर सामने आने के बाद आम लोग ही नहीं उनके अच्छे कामों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, बॉलीवुड और टीवी सितारे सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी शख्सियत के निधन पर शोक जता रहे हैं।

बॉलीवुड के इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘आज दुनिया ने एक दूरदर्शी और अतुलनीय विजन वाले दिग्गज को खो दिया।’ दिग्गज एक्टर संजय दत्त ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘भारत ने आज एक सच्चे दूरदर्शी को खो दिया है, वह ईमानदारी और करुणा की प्रतिमूर्ति थे, जिनका योगदान व्यापार से परे अनगिनत लोगों के जीवन में था। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अजय देवगन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

अभिनेता अजय देवगन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, 'दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के निधन पर शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उसके बाहर उनका योगदान अतुलनीय है। हम उनके प्रति दिल से आभारी हैं।'

बोमन ईरानी का इंस्टाग्राम पोस्ट

बोमन ईरानी के अलावा टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ​​ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "आज हमने एक अनमोल रत्न खो दिया है। एक नेता, दयालुता, सिद्धांत के तौर पर हमने आपसे बहुत कुछ सीखा है, जिसके लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया. ओम शांति।"

तारा सुतारिया का इंस्टाग्राम पोस्ट

तारा सुतारिया ने लिखा, "रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। ग्रेट लीडर और सबका दिल जीतने वाले ह्यूमन बींग को अलविदा"। इसके अलावा भी कई सितारे भारत के दिग्गज बिजनेस टायकून के निधन की खबर से बेहद दुखी है।

प्रिंयका चोपड़ा ने किया रतन टाटा को याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- “अपनी दयालुता से आपने लाखों लोगों के जीवन को छुआ। आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया उसके प्रति आपके जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी सर।”

 

Advertisement
Next Article