India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

चढ़ा परिवार ने इस खास अंदाज में किया बहु Parineeti Chopra का स्वागत, गूंज उठे ढोल-नगाड़े

03:34 PM Sep 26, 2023 IST
Advertisement

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी आखिरकार अब संपन्न हो गयी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा के शादी की जहां दोनों ही कपल की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसपर फैंस अब अपना जमकर प्यार बरसाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बात दे की परिणीति और राघव ने 24 सितंबर को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई थी। जिसके बाद अब ये दोनों ही कपल उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जहां दिल्ली में चढ़ा परिवार ने नयी बहु का बड़े ही भव्य तरीके से स्वागत किया हैं।

दरअसल कल नए-नवेले जोड़े परिणीति और राघव को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां से दोनों की शादी के बाद से पहली झलक देखी गयी। बता दे की सी दौरान राघव और परिणीति बेहद ही प्यारे दिख रहे थे। प्ररिणीति ने जहां सुर्ख ग्रीन कलर का सूट पहन रखा था तो वही राघव चढ़ा इस दौरान हाफ कुरता कर जैकेट में बेहद डैशिंग दिख रहे थे। '

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दिल्ली पहुंचे तो एक्ट्रेस के भाइयों ने उन्हें सरप्राइज दिया। बता दे की परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने पति राघव के साथ अपने ससुराल पहुंची हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस के फैनपेज पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में परिणीति और राघव घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। परी शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंची हैं। तो उनका यहां पर ग्रैंड वेलकम किया गया है। नई बहू के स्वागत के लिए राघव के पूरे घर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है।

ढोल-नगाड़ो के साथ नयी-नवेली का दुल्हन का वेलकम किया गया। वही सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में राघव अपनी पत्नी परिणीति को बाहों में थामे हुए घर के अंदर ले जा रहे हैं। परिणीति इस दौरान बेरहाद प्यारी रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि, ‘नई दुल्हन का गृह प्रवेश...नई बहू परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के घर पर.’ कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।

वही अब परिणीति और राघव की रिसेप्शन पार्टी को लेकर भी खबरे सामने आ रही हैं। जहां कहा जा रहा हैं की कपल की एक नहीं, बल्कि कपल दो रिसेप्शन पार्टी आयोजित करने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि परिणीति-राघव एक रिसेप्शन पार्टी दिल्ली में रखेंगे, वहीं दूसरी पार्टी मुंबई में रखी जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में राजनीतिक घराने की हस्तियां शामिल होंगी।

वहीं, परिणीति अपने इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबियों के लिए मुंबई में एक अलग रिसेप्शन पार्टी रखने वाली हैं। इसमें कई बड़ी फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है।वहीं, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के ऑनलाइन वायरल हो चुके वेडिंग कार्ट के मुताबिक कपल एक रिसेप्शन पार्टी चंडीगढ़ में भी रखने जा रहे हैं। यह पार्टी 30 सितंबर को रखी जाएगी। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement
Next Article