India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

फिल्म निर्मता राजकुमार संतोषी को 2 साल की सजा, पुराने दोस्त के साथ विवाद

08:14 PM Feb 17, 2024 IST
Advertisement

फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को जामनगर की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में सजा सुनाई। अदालत ने 2 वर्ष की सजा सुनाते हुए हर्जाने के रूप में 2 करोड़ रूपये भरने का आदेश दिया। राजकुमार संतोषी ने जामनगर के एक व्यवसायी अशोक लाल से 1 करोड़ रूपये आधार लिए थे। समय पर उधार वापस ना देने पर अशोकलाल ने राजकुमार पर जाननगर की अदालत में मामला दर्ज कराया था।

राजकुमार संतोषी और अशोकलाल करीबी दोस्त

जामनगर की अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए राजकुमारसंतोषी को दोषी ठहराया। अशोकलाल के अधिकवक्ता के मुताबिक एक समय था जा राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड हुआ करते थे। ये मामला साल 2015 का है, जब प्रोड्यूसर ने अशोकलाल से पैसे उधार के तौर पर लिए थे। 2019 में राजकुमार संतोषी जामनगर कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए थे। राजकुमार ने एक बार अशोकलाल को पैसे चुकाने के लिए 10 लाख रुपए के 10 बैंक चेक दिए थे, लेकिन वो सभी चेक दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए।

18 बार सुनवाई में नहीं

चेक बाउंस होने के बाद अशोकलाल ने राजकुमार से बात करने का प्रयास किया। वो चेक बाउंस होने का मामला उनको बताना चाहते थे। लेकिन किसी वजह से उनकी बात नहीं हो पाई। आखिरकार तंग आकर अशोकलाल ने जामनगर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। राजकुमार संतोषी करीबन 18 बार सुनवाई में नहीं गए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article