India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

OTT में कदम रखते ही बोल्ड हुई Kareena Kapoor, तस्वीर शेयर कर इंटरनेट का बढ़ाया पारा

01:32 PM Sep 12, 2023 IST
Advertisement
बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली करीना कपूर आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कई ऐसी हिट फिल्में दी हैं जिसके आज भी लोग दीवाने हुए रहते हैं। हालांकि काफी समय से करीना फिल्मों से दूर चल रही थी। लेकिन अब करीना कपूर के फैंस को जल्द ही गुड न्यूज़ मिलने वाली हैं। जहां एक्ट्रेस अब बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने के बाद ओटीटी की दुनिया में अपनी जादू बिखेरने को तैयार हैं। जहां फिल्म रिलीज के पहले एक्ट्रेस और भी ज्यादा बोल्ड और हॉट होती हुई दिख रही हैं। 
दरअसल ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि खुद करीना कपूर ने अपने हालिया पोस्ट से इस बात का खुलासा किया हैं। करीना कपूर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘जाने जान’ से ओटीटी डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच करीना कपूर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वो बेहद बोल्ड और हॉट लुक में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर हाई स्लिट गाउन पहने हुए दिखाई दीं। करीना कपूर के इस स्टाइलिश अवतार को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। करीना कपूर की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। करीना कपूर की ड्रेस के साथ-साथ फैंस उनके इयररिंग्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
वही अपनी इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लुक देती हुई भी दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में करीना अपनी आंखों में काजल लगाए हुए दिखाई दीं। साथ ही इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा हैं। बता दे की करीना की इन तस्वीरों की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जहां कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार बेबो को स्टनिंग और गॉर्जियस लुक का कॉम्पलिमेंट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘जाने-जान’ में नजर आएगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 
इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा एक्टर जयदीप अहलावत और विजय वर्मा नजर आएंगे। बता दे की इस फिल्म के जरिये करीना पहली बार ओटीटी में कदम रखेंगी। हालांकि ट्रेलर को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया हैं।
Advertisement
Next Article