India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

भरे इवेंट में Kareena Kapoor ने कर दी ये बड़ी चूक, यूजर बोले- 'यहां भी एक्टिंग कर रही है क्या'

04:05 PM Sep 11, 2023 IST
Advertisement
बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली करीना कपूर आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कई ऐसी हिट फिल्में दी हैं जिसके आज भी लोग दीवाने हुए रहते हैं। हालांकि काफी समय से करीना फिल्मों से दूर चल रही थी। लेकिन अब करीना कपूर के फैंस को जल्द ही गुड न्यूज़ मिलने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही एक बार फिर से परदे पर वापसी करने को तैयार हैं। लेकिन इससे पहले एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी एक हरकत की वजह से जमकर ट्रोल होती भी दिख रही हैं। जो अब तेजी से वायरल भी हो रही हैं।   
दअरसल हाल ही में करीना कपूर को एक इवेंट में शिरकत करते हुए देखा गया था। ये इवेंट महिलाओं से जुड़े मुद्दो को लेकर था। इस मौके पर करीना कपूर को सम्मानित किया गया था। बेबो इस दौरान रेड ड्रेस हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थी। इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे करीना कपूर बाकी महिलाओं संग कार्यक्रम को शुरू करने से पहले दीया जलाती दिखाई दे रही है। इस दौरान वह मोमबत्ती से दिए जला रही है, लेकिन उन्होंने अपने सैंडल नहीं उतारे। इसके अलावा राष्ट्रगान गाया, जिसमें करीना दोनों हाथ बांधे दिखाई दे रही है, जिसके चलते करीना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

वही अब एक्ट्रेस की ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसपर फैंस अब अपना अलग-अलग रिएक्शन देकर ढेरों कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की, इसे कोई बता दे कि राष्ट्रगीत गाते हुए सावधान खड़े होते है हाथ पकड़ के नहीं। 
वही दूसरे यूजर ने लिखा, यहां भी एक्टिंग कर रही है क्या। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा,  जूते तो निकाल लेती #संस्कार। वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की, दीप जलाना कोई मजाक है क्या, जो चप्पल जुते पहने ही जला रहे हो। थोड़ी तो शरम करो। एक अन्य ने लिखा,  हमारी संस्कृति में हम नंगे पांव दीप जलाते हैं। ये जिम्मेदारी के साथ सम्मान है।  
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘जाने-जान’ में नजर आएगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा एक्टर जयदीप अहलावत और विजय वर्मा नजर आएंगे। बता दे की इस फिल्म के जरिये करीना पहली बार ओटीटी में कदम रखेंगी। हालांकि ट्रेलर को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया हैं। 
Advertisement
Next Article