India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Parineeti Chopra के हाथों में दिखी Raghav Chadha के नाम की मेहंदी, शादी की रश्में हुई शुरू

04:51 PM Sep 20, 2023 IST
Advertisement

बॉलीवुड के लविंग लव बर्ड्स कहे जाने वाले परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आखिरकार अब इस कपल के शादी की रश्में शुरू हो गयी हैं। दरअसल लम्बे समय से कपल के शादी की डेट, लोकेशन और शादी में होने वाले सारे रश्मों को लेकर नए-नए अपडेट सुनने को मिल रहे थे। ऐसे में अब आखिरकार शादी की रश्में शुरू हो गयी हैं। जहां से परिणीति और राघव की कुछ ख़ास तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं।

दरअसल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दे की शादी के फंक्शन दिल्ली में शुरू हो गए हैं। 19 सितंबर को परिणीति-राघव की मेहंदी सेरेमनी थी। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये गुरुद्वारे की फोटो है जिसमें परिणीति के हाथों में मेहंदी लगी नजर आ रही है। वही अब इसी के साथ शादी की आगे की रश्में भी शुरू हो गयी हैं।

बता दे की हाल ही में परिणीति और राघव के घर की सजावट वाली खबर सामने आए थी जिसमे दोनों का घर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा था। परिणीति का घर पूरी तरह लाइट्स से सजा हुआ नजर आ रहा है।तो वहीं दिल्ली में भी दूल्हे मियां राघव का घर शादी के लिए पूरी तरह सज गया है। हालांकि कपल की शादी उदयपुर में होगी। 23 और 24 सितंबर को राघव और परिणीति की शादी के सभी फंक्शन होटल लीला पैलेस में हैं। वही मेहंदी सेरेमनी की रस्म दिल्ली में होगी। जिसकी जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। कपल 24 सितंबर को सात फेरे लेंगें। परिणीति और राघव की शादी फूल वाइट थीम पर बेस्ड होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव का चूड़ा समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और उसके बाद दोपहर को वेलकम लंच होगा। परिवार शाम को 'लेट्स पार्टी लाइक 90s’ थीम पर एक ग्रैंड पार्टी में शामिल होंगे। ये फंक्शन ताज लेक पैलेस में होंगे।

इसी के साथ कपल के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 22 सितंबर से शुरू होकर और 24 सितंबर को खत्म होगी। कपल की रिसेप्शन 30 तारिक को चंडीगढ़ के ताज होटल में रखा जाएगा। जहां इस दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।

Advertisement
Next Article