India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

एक बार फिर Asit Modi पर Jennifer Mistry ने साधा निशाना, Shailesh Lodha के सपोर्ट में कह दी ये बात

01:35 PM Sep 27, 2023 IST
Advertisement

सोनी टीवी का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुशीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। दरअसल शो के प्रोड्यूसर और शो छोड़कर जाने वाले एक्टर्स के बीच चल रहा विवाद दिन प्रतिदिन और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा हैं। जहां हाल ही में शो में तारक मेहता की भूमिका निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने एक बार फिर शो के प्रोडूसर असित मोदी को लेकर काफी कुछ खुलासा किया हैं। जिसके सपोर्ट में अब शो की रौशन भाभी यानी जेनिफर बंसीवाल मिस्त्री भी शैलेश लोढ़ा के सपोर्ट में आ गयी हैं। जहां एक्ट्रेस ने प्रोडूसर को लेकर और भी खरी-खोटी सूना दी हैं।

दरअसल शैलेश लोढ़ा ने शो के प्रोडूसर असित मोदी पर पैसे वापस नहीं करने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर शैलेश ने ट्रिब्यूनल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वहीं कोर्ट ने प्रोड्यूसर को शैलेष के बकाया पैसे वापस देने का आदेश दिया था। इसी के साथ हाल ही में एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में भी शैलेश असित मोदी के कई चिठे-पुर्जे खोलते हुए दिखे हैं।

जहां इस दौरान शैलेश यह कहते दिखे हैं की- उन्हें सब टीवी का एक स्टैंड अप शो गुड नाइट इंडिया में काम करने का मौका मिला था। एक्टर ने शो का एक एपिसोड शूट भी किया था। जिसके बाद शो के टेलिकास्ट होने के ठीक एक दिन पहले असित ने उन्हें कॉल किया था और अपमानजनक तरीके से बात की थी। शैलेष ने यह भी कहा था कि असित ने शो के कलाकारों को नौकर कहा था। बातचीत के दौरान शैलेष ने बताया था कि असित चाहते थे कि एक्टर एक डॉक्यूमेंट पर साइन कर दें, तभी पैसे वापस किए जाएंगे। लेकिन शैलेष ऐसा नहीं करना चाहते थे।

वही अब शैलेश के इन्ही बातों को रौशन भाभी यानी जेनिफर मिस्त्री सपोर्ट करती हुई दिखी हैं। जेनिफर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टोरी शेयर की। एक्टर की बातों पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने लिखा- ‘अगर शैलेष जी जैसे सीनियर एक्टर को ऐसा सुनना पड़ता था, जो जरा सोचिए हम जैसों ने क्या-क्या सुना होगा। हमने कितना कुछ सहा होगा।’

बता दें कि कुछ महीनों पहले ही जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही जेनिफर ने भी शो के मेकर्स पर उनका बकाया पैसा वापस नहीं लौटाने का भी आरोप लगाया था।

Advertisement
Next Article