India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की वेडिंग डेट आई सामने, सुबह शादी तो रात में होगा रिसेप्शन

11:58 AM Sep 14, 2023 IST
Advertisement
बॉलीवुड के चर्चित कपल कहे जाने वाले परिणीति चोपड़ा और राघव इन दिनों अपने प्रोफेशनल से ज्यादा अपने पर्सनल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में दोनों ही कपल ने बड़े ही शानदार तरीके से अपनी सगाई रचाई हैं। जिसके बाद से फैंस लगातार दोनों के शादी का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। ऐसे में अब फाइनली दोनों ही कपल की वेडिंग कार्ड सामने आ गयी हैं। जहां शादी की वेन्यू और डेट देख आप भी हैरान रह जाएंगे। 
बीते दिनों खबर आई थी कि ये कपल इस महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में कपल का रिसेप्शन कार्ड वायरल हुआ था। वहीं अब वेडिंग कार्ड की भी झलक सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें प्री-वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक की जानकारी दी गई है। लंबे इंतजार के बाद अब ऑफिशियली इस कपल की शादी की डेट सामने आ गई है, जिसके मुताबिक कपल 24 सितंबर को सात फेरे लेंगें। सोशल मीडिया पर कपल के एक फैन ने इसे शेयर किया है। 
इसी के साथ कपल की वेडिंग डेट और वेन्यू के साथ-साथ अब शादी की थीम भी सामने आ गयी हैं। जहां परिणीति और राघव की शादी फूल वाइट थीम पर बेस्ड होगी। बता दे की दोनों कपल ने अपनी सगाई की थीम भी वाइट ही रखी थी। इसी के साथ कपल के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 22 सितंबर से शुरू होकर और 24 सितंबर को खत्म होगी।
इसी के साथ शादी की फुल टाइमिंग भी सामने आ गयी हैं। जहां पहले बात करते है एक्ट्रेस की होने वाली चूड़ा सेरेमनी की जो 23 सितंबर की सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 23 सितंबर को संगीत सेरेमनी शाम 7:00 बजे होगी। वही शादी की 24 सितंबर को होगी। जयमाला  का समय शाम 3:30 बजे का रखा गया है। तो वहीं ये कपल फेरे  शाम 4:00 बजे लेगा। एक्ट्रेस की विदाई 24 सितंबर शाम 6:30 बजे होगी और रिसेप्शन उसी दिन रात 8:30 बजे होगा। 
वही इससे पहले कपल की रिसेप्शन कार्ड भी सामने आई थी जिसमे रिसेप्शन के बारे में सारी जानकारी दी गयी हैं। जहां कपल की रिसेप्शन 30 तारिक को चंडीगढ़ के ताज होटल में रखा जाएगा। जहां इस दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।
Advertisement
Next Article