India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

गणपति विसर्जन में भी Raj Kundra ने छुपाया अपना मुंह, इस वजह से बिजनेसमैन को हर बार होना पड़ता हैं शर्मिंदा

05:46 PM Sep 22, 2023 IST
Advertisement

भारत के नामी-जामी बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल देश में इस वक़्त गणपति की धूम देखने को मिल रही हैं। जहां बॉलीवुड सितारों ने भी अपने घर में बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा को अपने घर लाईं थीं। डेढ़ दिनों के बाद शिल्पा ने गणपति का विसर्जन कर दिया। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने घर के नीचे जमकर ठुमके लगाए।

लेकिन गणपति विसर्जन में शिल्पा शेट्टी से ज्यादा उनके पति राज कुंद्रा ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया था। दरअसल यह बात तो सभी जानते हैं की राज कुंद्रा आज कल बिना मास्क के कही नहीं जाते। ऐसे में गणपति विसर्जन में भी राज ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। राज कुंद्रा ने मास्क पहने ही अपनी पत्नी के साथ बप्पा के विसर्जन पर डांस किया। इसके साथ ही राज कुंद्रा अब 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर वापसी करने जा रहे हैं।

लेकिन क्या आपको पता हैं की आखिर क्यों राज कुंद्रा अपने चेहरे पर यह मास्क लगाए घूमते हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं की राज कुंद्रा पर जब से एडल्ट फिल्में बनाने को लेकर आरोप लगा है तब से वो लोगों की नजरों में रहते हैं। एडल्ट फिल्में बनाने को लेकर कई लोगों ने उन्हें लेकर काफी खिल्ली उड़ाई थी जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे।

यहां तक की एक बार खुद राज ने इस बात को स्वीकार किया था की वो पब्लिक नहीं मीडिया से छिपने के लिए पहनते हैं। वह पब्लिक प्लेस पर बिना चेहरा ढके आकर मीडिया को उनकी तस्वीरें क्लिक करने का मौका नहीं देना चाहते।

बताते चलें कि पिछले साल राज कुंद्र पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग एप्स पर दिखाए जाने का आरोप लगा था। तभी से राज किसी भी पार्टी या किसी भी फंक्शन में बिना मास्क के कही भी दिखाई नहीं देते हैं।

Advertisement
Next Article