India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Katrina Kaif और Vijay Sethupathi की Merry Christmas की रिलीज डेट में तीसरी बार हुआ बदलाव

09:50 AM Nov 17, 2023 IST
Merry Christmas Movie
Advertisement

Merry Christmas Movie: Katrina Kaif  और Vijay Sethupathi  की स्टारर Merry Christmas दिसंबर 2023 में अब रिलीज नहीं होगी। फिल्म मेकर्स ने Merry Christmas को लेकर सोशल मीडिया पर नई अपडेट शेयर की है। फिल्म मेकर्स ने  Merry Christmas की रिलीज डेट को तीसरी बार पोस्टपोन किया है। अब Katrina Kaif और Vijay Sethupathi की फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली है। इसके पहले फिल्म 2023 में 8 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। रमेश तौरानी ने Merry Christmas  के दो नए पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की नई कंफर्म रिलीज डेट बताई है। वहीं Katrina Kaif  इन दिनों Tiger 3 में अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार एक्शन को लेकर काफी चर्चा में हैं।

Merry Christmas इस दिन होगी रिलीज

रमेश तौरानी ने  Merry Christmas  के दो नए पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर करते हुए लिखा,'इंतजार लगभग खत्म हुआ! 12 जनवरी 2024 को  Merry Christmas आपकी सर्दियों को और भी शानदार बनाने के लिए तैयार है।  मेकर्स ने इस फिल्म को साल 2023 की बजाय 2024 में रिलीज करने का फैसला किया है। इस तरह से फैंस का इंतजार और बढ़ गया है।

इस वजह से टली Merry Christmas  की रिलीज डेट

Katrina Kaif  इन दिनों अपनी फिल्म  Tiger 3 को लेकर चारों ओर छाई हुई हैं। वहीं Katrina Kaif  के फैंस लंबे समय से उनकी एक और अपकमिंग फिल्म Merry Christmas का इंतजार कर रहे हैं। Katrina Kaif इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार Vijay Sethupathi के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म Merry Christmas  का दिसंबर में दूसरी फिल्मों के साथ क्लैश होने वाला था। दिसंबर में 'एनिमल', 'सैम बहादुर', 'सालार' और 'डंकी' जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसके कारण Katrina Kaif और Vijay Sethupathi  की स्टारर Merry Christmas की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है।

Katrina Kaif -Vijay Sethupathi  की प्रोफेशनल लाइफ

Merry Christmas  का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि Vijay Sethupathi जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। Katrina Kaif के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस Katrina Kaif को Salman Khan के साथ Tiger 3 में धमाका करते देखा जा रहा है। ये फिल्म 2023 में दिवाली पर रिलीज हुई है। Katrina Kaif को आखिरी बार फिल्म 'फोन भूत' में देखा गया था। Katrina Kaif और Salman Khan की Tiger 3 इस वक्त सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article