India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

'सिंघम अगेन' में फाइनल हुआ विलेन का नाम, ये हैंडसम एक्टर छुड़ाएगा हीरो के छक्के

03:04 PM Sep 15, 2023 IST
Advertisement
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर कहे जाने वाले रोहित शेट्टी ने वैसे तो इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। जिसे देखने के लिए फैंस आज भी बेताब दिखते हैं। इन्ही फिल्मों की लिस्ट में एक नाम सिंघम का भी शामिल हैं। रोहित शेट्टी की पिछली फिल्में सिंघम और सिंघम रिटर्न्स सुपर हिट रही थी। अब फैंस फिल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया हैं। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
दरअसल सिंघम अगने की स्टार कास्ट को मेकर्स सबसे ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। अब फिल्म में विलेन के नाम से भी पर्दा उठ गया है। दरअसल सिंघम में एक्शन के साथ-साथ दर्शक फिल्म के सटरकास्ट को भी उतना ही महत्त्व देते हुए हैं। ऐसे में अब फिल्म के विलन को फाइनल कर लिया गया हैं। जहां विलन का नाम आपको भी हैरान कर देगा। 
बता दे की सिंघम में विलन के लिए किसी और स्टार को नहीं बल्कि बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले अर्जुन कपूर का नाम फाइनल किया गया हैं। दरअसल इससे पहले  हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री हुई है। वहीं, अब फिल्म के विलेन के रोल में अर्जुन कपूर को लेने की खबर आई है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात को कन्फर्म किया गया हैं की  रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन में विलेन के किरदार के लिए अर्जुन कपूर को फाइनल कर लिया है। एक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में नई एंट्री हैं।
रिपोर्ट्स की माने तो कहबर यह सामने आ रही हैं रोहित शेट्टी ये बात रिवील नहीं करना चाहते थे। हालांकि अब ये बात बाहर आ चुकी हैं। इसी के साथ अर्जुन कपूर ने इस फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 
वही कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं की रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन भी परदे पर जबरदस्त हिट होने वाली हैं। जिसकी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गयी हैं। 
Advertisement
Next Article