India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

खत्म हुआ इंतजार, इस OTT Platform पर रिलीज होगी Vikrant Massey की फिल्म '12th फेल'

10:57 AM Dec 24, 2023 IST
Advertisement

Vikrant Massey : बॉलीवुड के सुपरस्टार विक्रांत मैसी इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल एक्टर की हालिया रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाता हुआ दिखाई दिया हैं। फिल्म ने ना सिर्फ दर्शकों के ऊपर गहरा प्रभाव डाला हैं बल्कि क्रिटिक में भी फिल्म ने गजब का धमाल मचा दिया हैं। ऐसे में अब विक्रांत मैसी की फिल्म को लेकर एक और नया अपडेट सामने आ रहा हैं। जिसे सुनकर फैंस ख़ुशी से झूम उठेंगे।

दरअसल विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म '12वीं फेल' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जहां फिल्म ने दर्शकों को ऊपर एक गहरा प्रभाव डाला हैं। बता दे की '12वीं फेल' अनुराग पाठक की लिखी किताब पर बनी आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली के फेमस मुखर्जीनगर में फिल्म के सीन को शूट किया गया हैं। ऐसे में अब इस फिल्म के ओटीटी रिलीज की भी खबरें सामने आ रही हैं। जिसे सुनकर आपकी भी उत्सुकता और बढ़ जाएगी।

अब सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग दो महीने बाद '12वीं फेल' 29 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाली है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'यदि कोई एक फिल्म है, जो आपको 2024 शुरू होने से पहले अवश्य देखनी चाहिए, तो वह यही होगी। '12वीं फेल' 29 दिसंबर को स्ट्रीमिंग'।

यह फिल्म मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे उन्होंने आईपीएस बनने के लिए संघर्ष किया। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए, उन्होंने दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा का अध्ययन करने का निर्णय लिया। पढ़ाई को जारी रखने के साथ-साथ जीवन यापन करने के लिए कई संघर्षों से गुजरना पड़ा।

वही फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड सेट किया हैं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53.35 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, वर्ल्डवाइड मूवी ने 66.5 करोड़ का बिजनेस किया है। वही अब ओटीटी पर फिल्म क्या धमाल दिखाती है यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARIको अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article