India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Malaika Arora के पिता ने सुसाइड से पहले आखिरी बार किन 2 लोगों को किए कॉल, एक्ट्रेस की मां ने किया खुलसा

11:17 AM Sep 12, 2024 IST
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने 11 सितंबर बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। 65 साल के अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की बालकनी से कूदकर खुदकुशी कर ली। कारणों का पता अभी नहीं चला है। अब अभिनेत्री की मां जॉयस पॉलीकार्प ने अपने पति के आखिरी बातचीत को लेकर खुलासा किया है।

 

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को 10 सितंबर की रात अपनी मां के अपार्टमेंट आयशा मनोर से निकलते हुए देखा गया था। जो उनकी अपने पिता से आखिरी मुलाकात थी। अब एक पुलिस सोर्स ने 'ईटाइम्स' को बताया, 'कॉल डिटेल्स से पता चला है कि उन्होंने अमृता अरोड़ा को कॉल किया था, वह उनके पिता के करीब थीं और उनकी काफी पसंदीदा थीं।

इन दो लोगों को अनिल ने किया था फोन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की मां पॉली जेयसकार्प ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में बताया है की सुबह के करीब ने 9 बज रहे थे। मैंने अनिल को पूरे घर में तलाशा, उनके रोजमर्रा के स्लीपर कमरे के बाहर उतरे हुए थे, लेकिन वो वहां मौजूद नहीं थे। फिर मैंने नीचे की तरफ झांक कर देखा तो हमारी सोसाइटी का गार्ड मदद के लिए चिल्ला रहा था। अनिल का शव देखकर मैं सन्न रह गई। मुझे समझ ही नहीं आ रहा है ये क्या हुआ और कैसे हुआ। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से आखिरी बार फोन पर बातचीत में कहा था कि अब बस मैं थक गया हूं। इस तरह से अनिल अरोड़ा की पत्नी ने उनकी सुसाइड से पहले ही पूरी जानकारी दी है। बता दें कि पिता की मौत से एक रात पहले मलाइका अरोड़ा पुणे में एक इवेंट का हिस्सा बनने गई थीं।

 

पिता के निधन पर मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए अपने पिता के निधन की खबर दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है- हम अपने पिता अनिल अरोड़ा के निधन की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद दुखी है।

अलग धर्म में अनिल की शादी

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा एक पंजाबी फैमिली से नाता रखते थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चियन जॉयस पॉलीकार्प के साथ शादी रचाई थी। अलग धर्म में शादी करने को लेकर उनके परिवार में भी काफी कलह हुआ था। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के जन्म के बाद चीजें सामान्य हो गई थीं।

11 साल की थी मलाइका तब मम्मी-पापा हो गए थे अलग

मलाइका अरोड़ा के माता-पिता, अनिल और जॉयस पॉलीकार्प का तलाक तब हुआ था जब वह सिर्फ 11 साल की थीं। एक्ट्रेस की मां ने ही दोनों बेटियों की परवरिश की है। जो अलग होने के बाद चेंबूर से ठाणे चली गईं। हालांकि, अब वे एक ही मंजिल पर रहते थे, जबकि मलाइका बांद्रा में एक अलग अपार्टमेंट में रहती थीं। पिता की मौत की खबर मिलते ही अर्जुन कपूर, सलीम खान, हेलेन, करीना कपूर, सैफ अली खान, सोहेल खान, सीमा सजदेह, किम शर्मा, रितेश सिधवानी और कई अन्य लोग संवेदना व्यक्त करने के लिए आयशा मनोर पहुंचे थे।

Advertisement
Next Article