India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्या साली की शादी में जीजू Nick Jonas भी होंगे शामिल? इस दिन भारत लैंड कर सकती हैं Priyanka Chopra!

04:57 PM Sep 20, 2023 IST
Advertisement

बॉलीवुड के चर्चित कपल कहे जाने वाले परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा अब फाइनली शादी के बंधन में बांधने जा रहे हैं। जहां दोनों ही कपल के शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब आखिरकार शादी की रश्में शुरू हो गयी हैं। बता दे की ये कपल 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहा हैं। ऐसे में अब सबके मन में ये सवाल भी खड़े हो रहे हैं की आखिर अपनी कजिन सिस्टर परिणीति की शादी के लिए ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा कब भारत आएंगीं?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढ़ा की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं हर कोई ये जानने के लिए भी बेताब है कि आखिर प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन सिस्टर परिणीति की शादी अटेंड करने के लिए भारत कब आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका 23 सितंबर को भारत आएंगी और शादी के जश्न में हिस्सा लेने के लिए सीधे उदयपुर के लिए रवाना होंगी। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा परिणीति और राघव की दिल्ली में हुई सगाई में भी शामिल हुई थी।

वही प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ खबर तो यह भी सामने आ रही हैं की अपनी साली साहिबा की शादी अटेंड करने के लिए जीजू निक जोनास भी भारत आ सकते हैं। निक जोनस अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए अपने शेड्यूल में बदलाव करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वर्क कमिटमेंट की वजह से वो इसे मिस कर सकते हैं। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा संग उनकी लाड़ली मालती भी अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए भारत रवाना होगी।

इन सबके बीच परिणीति और राघव की शादी के तमाम फंक्शंस को लेकर हर दिन नई-नई बातें सामने आ रही है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि पूरी शादी की थीम नॉस्टेल्जिया होगी और सभी फंक्शन भी उसी के इर्द-गिर्द आयोजित किए जाएंगे। शादी वाइट थीम पर बेस्ड होगी।वहीं फूड की बात करें तो कपल की शादी में पूरी तरह से पंजाबी स्वाद मिलने की उम्मीद है क्योंकि दूल्हा और दुल्हन दोनों पंजाबी हैं।

हालांकि शादी उदयपुर में है, इसलिए मेन्यू में लोकल राजस्थानी डिशेज भी शामिल होंगी। वहीं ये भी खबरे है कि दूल्हे मियां राघव अपनी दुल्हनिया के लिए वेन्यू पर घोड़े से नहीं, बल्कि शाही नाव से पहुंचेंगे। हालांकि इन खबरों की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होने वाला हैं की आखिर कब शादी की तस्वीरें बाहर आती हैं।

Advertisement
Next Article