Navratri Trendy Mehndi Designs: नवरात्रि पर लगवाएं ये लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी, सेव कर लें डिजाइन
Navratri Trendy Mehndi Designs: पूरे भारत में दुर्गा पूजा का महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से बनाया जाता है। ऐसे में पूरे देश में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें डांडिया नाइट और गरबा नाइट बेहद लोकप्रिय हैं। ऐसे में लोगों के बीच डांडिया और गरबा खेलने के लिए काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलती है।इसके लिए औरतें खूब सजती-संवरती हैं और कई तरह के स्टाइलिश कपड़े पहनती हैं। श्रृंगार की बात मेहंदी के बिना अधूरी होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए नवरात्रि स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं। जिसको लगाकर आपके हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी, तो चलिए जानते हैं नवरात्रि स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स-
Navratri Trendy Mehndi Designs
1. Traditional Goddess Mehndi Design
यदि आप पांरंपरिक मेहंदी को अपने हाथों पर रचाना चाहती हैं तो उसके लिए मां दुर्गा की तस्वीर बनाएं। हाथ पर मां दुर्गा की फोटो बनवाने के बाद आपके हाथ भी काफी खूबसूरत लगेंगे। इसके लिए ये जरूरी नहीं हैं कि आप माता रानी के स्वरूप की पूरी फोटो हथेली पर बनाएं, उसकी जगह आप प्रतिकात्मक तस्वीर भी बना सकती हैं।
2. Mandala Mehndi Design
नवरात्रि में आप संस्कृति की झलक बिखेरते हुए मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन भी बना सकती है। ये लगाने में सरल होने के साथ बनने के बाद काफी अच्छी नजर आती है। ज्यादा समय नहीं होने पर आप इसे अपने हाथों में रचा सकती है।
3. Jaal Mehndi Design
जाल स्टाइल की ऐसी मेहंदी भी त्योहारों पर अच्छी लगेगी, बेल, फूल और चेक्स का ऐसा डिजाइन इन दिनों खूब फैशन में है। वहीं उंगलियों पर भी आप चैक्स तो स्वास्तिक का पैटर्न बना सकते हैं।
4. Arabic Mehndi Design
अरेबिक मेहंदी डिजाइन में मोर या फूल पत्ती भी लगवा सकती हैं। आप इस मेहंदी डिजाइन को केवल 20 से 25 मिनट में लगा सकती हैं। ये डिजाइन देखने में भी काफी आकर्षक लगता है।
5. Bracelet Mehndi Design
ये मेहंदी डिजाइन दोनों हाथों पर आगे आर पीछे दोनों तरफ लगाई जा सकती है। ब्रेसलेट डिजाइन मेंहदी आपके हाथों को यूनिक और मॉडर्न लुक देता है। ये डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगता है।