Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Shanaya Kapoor को मिली बड़ी फिल्म, Vikrant Massey संग करेंगी रोमांस, शुरू हुई शूटिंग

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर की नई फिल्म का ऐलान हो गया है

05:44 AM Oct 28, 2024 IST | Anjali Dahiya

संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर की नई फिल्म का ऐलान हो गया है

बॉलीवुड में कपूर, खान और बच्चन परिवारों का जलवा देखने को मिलता है। इन परिवारों के स्टारकिड्स पहली ही फिल्म के स्टार बन जाते हैं। अब कपूर खानदान की एक और लाड़ली फिल्मी दुनिया में एंट्री के लिए तैयार हैं। ये स्टारकिड कोई और नहीं बल्कि सोनम कपूर की चचेरी बहन हैं। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने अपनी पहली फिल्म बतौर हीरोइन शुरू कर दी है। इस फिल्म का नाम है ‘आंखों की गुस्ताखियां’। फिल्म में शनाया बॉलीवुड स्टार विक्रांत मेसी के साथ इश्क लड़ाती नजर आने वाली हैं। आंखों की गुस्ताखियां की शूटिंग रविवार को मुंबई में शुरू हो गई। यह फिल्म लेखक रस्किन बॉन्ड की लोकप्रिय लघु कहानी ‘द आइज़ हैव इट’ पर आधारित होगी। यह फिल्म संगीतमय पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। ‘द आइज़ हैव इट’ की कहानी प्यार, आज़ादी, यादों और विश्वास से जुड़ी है।

विक्रांत के साथ इश्क लड़ाएंगी शनाया कपूर

संतोष सिंह और विक्रांत ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने हिट सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल S1 में काम किया था। सिंह ने कहा, ‘युवा प्रतिभाओं के साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है। शनाया इस फिल्म में वह ताजगी लाएंगी। उनकी अभिनय यात्रा भी इस फिल्म से शुरू हो रही है।’ विक्रांत मैसी ने कहा कि ‘ लवर बॉय का किरदार उनके लिए एक रोमांचक चुनौती है। मानसी ने रोमांटिक लीड के लिए मुझ पर भरोसा किया है। मैं मानसी और वरुण का हमेशा आभारी रहूंगा। संतोष सिंह के साथ दोबारा काम करना रचनात्मक संतुष्टि होगी।’ आपको बता दें, शनाया से पहले मेकर्स इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए तारा सुतारिया, अलाया एफ और प्रतिभा रांटा जैसी अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में सोच रहे थे।

विक्रांत मैसी की फिल्म को लेकर अपडेट

विक्रांत मैसी ने पिंकविला से इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत भी की. उन्होंने बताया कि वह फिल्म में एक लवर की भूमिका निभाएंगे. फिल्ममेकर्स को लगता है कि वह एक रोमांटिक किरदार में बेस्ट लगेंगे. ऐसा रूप जो दर्शकों ने उनका अभी तक देखा ही नहीं है. संभव है कि शनाया कपूर का यही डेब्यू भी हो.

Advertisement

शनाया कपूर का डेब्यू

वैसे तो शनाया कपूर की पहले बेधड़क फिल्म का ऐलान हुआ था जिसे करण जौहर ला रहे थे. फिर ये ठंडे बस्ते में चली गई. अब विक्रांत मैसी के साथ शनाया की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के बारे में अपडेट आया है.  संभव है कि यही शनाया का डेब्यू हो.

Advertisement
Next Article