Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फिल्म सिर्फ तुम की इस अभिनेत्री को आज आप पहचान नहीं पाएंगे

NULL

10:00 AM Dec 25, 2017 IST | Desk Team

NULL

बॉलीवुड में 90 के दशक में ऐसी कई फिल्में बनी थी जिसने अपनी तरफ बहुत से लोगों को आकर्षित किया था। उन फिल्मों में से एक फिल्म थी ‘सिर्फ तुम’ यह फिल्म साल 1999 में आर्ई थी। 90 के दशक में यह फिल्म सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी।

Advertisement

‘सिर्फ तुम’ फिल्म की कहानी नर्ई और रोचक थी यही वजह थी कि इस फिल्म ने उस समय 24 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म में दीपक और आरती के किरदार लोगों को बहुत पसंद आए थे और उनके दिलों में बस गए थे।

इस फिल्म में आरती का किरदार प्रिया गिल ने निभाया था। फिल्म में प्रिया गिल का जो भोला भाला किरदार था उसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।

इस फिल्म से प्रिया गिल को बॉलीवुड में खूब सुर्खियों मिली थी लेकिन आज बॉलीवुड में प्रिया गिल का नाम भी नहीं लिया जाता है। अब तो कोर्ई नहीं जानता कि प्रिया गिल आजकल कहां पर हैं और क्या कर रहीं हैं।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रिया गिल कहां हैं और क्या कर रहीं हैं। बता दें कि प्रिया गिल ने बॉलीवुड में शाहरुख खान और सुनील शेट्टी जैसे सुपरस्टार के साथ भी काम कर चुकीं हैं। लेकिन प्रिया गिल को सबसे ज्यादा पहचान सिर्फ तुम फिल्म ने दिलार्ई थी।

दुख की बात तो यह थी कि बॉलीवुड में प्रिया को नई फिल्में नहीं मिल रहीं थीं जिसकी वजह से उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की तरफ अपना रूख कर लिया था। भोजपुरी फिल्मों में हमें प्रिया गिल को देख सकते हैं।

आखिर बार प्रिया गिल को भैरवी फिल्म में देखा गया था। प्रिया गिल आजकल फिल्मों में नहीं नजर आ रही हैं। प्रिया गिल की कुछ दिन पहले एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस तस्वीरें में प्रिया गिल एक गुरुद्वारे में कुछ बच्चों के साथ बैठी हुई लंगर खा रही हैं। लगता है कि प्रिया ने फिल्मों से खुद को दूर कर लिया है और वो आराम की जिंदगी बिता रही हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।

Advertisement
Next Article