Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Border dispute: फडणवीस ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह को दी जानकारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें पिछले एक सप्ताह में कर्नाटक के साथ हुए सीमा विवाद से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी।

07:21 PM Dec 07, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें पिछले एक सप्ताह में कर्नाटक के साथ हुए सीमा विवाद से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें पिछले एक सप्ताह में कर्नाटक के साथ हुए सीमा विवाद से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी।फडणवीस के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, शाह ने दशकों पुराने सीमा विवाद पर महाराष्ट्र के रुख पर उपमुख्यमंत्री की राय धैर्यपूर्वक सुनी।
Advertisement
पिछले कुछ दिनों में सीमा विवाद बढ़ने के कारण दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में तनाव पैदा हो गया है।फडणवीस ने शाह को मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत की भी जानकारी दी।इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि सीमा विवाद को वार्ता के जरिए हल किया जाना चाहिए।
महाराष्ट्र और कर्नाटक के संबंध मजबूत
ठाकरे ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के लोगों के बीच संबंध बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सीमा का मुद्दा उठाया जा रहा है और महाराष्ट्र को निशाना बनाया जा रहा है।
Advertisement
Next Article