महाराष्ट्र विधान परिषद में मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता दोनों शिवसेना से, लेकिन खेमे अलग
महाराष्ट्र विधान परिषद में एक दुर्लभ स्थिति बनी है जहां मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता एक ही पार्टी यानी शिवसेना से हैं, लेकिन वह अलग-अलग गुटों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
11:00 PM Aug 17, 2022 IST | Shera Rajput
महाराष्ट्र विधान परिषद में एक दुर्लभ स्थिति बनी है जहां मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता एक ही पार्टी यानी शिवसेना से हैं, लेकिन वह अलग-अलग गुटों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Advertisement
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भारतीय जनता पार्टी के साथ सत्ता साझा करते हुए शिवसेना के 39 विधायकों के बागी विधायकों के खेमे का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि उद्धव ठाकरे के करीबी अंबादास दानवे राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में विपक्ष के नेता हैं।
राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन शिंदे सत्तापक्ष की ओर बैठे थे, जबकि उनके पूर्व सहयोगी दानवे विपक्ष में बैठे थे।
Advertisement
Advertisement