Breaking News: दिल्ली एनसीआर में फिर भूकंप के झटके किए गए महसूस
दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।
08:41 PM Nov 12, 2022 IST | Desk Team
दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप का झटका 5.4 तीव्रता का था और इसका केंद्र नेपाल में था जो उत्तराखंड में जोशमठ से 212 किलोमीटर दूर है।भूकंप का झटका शाम सात बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया।
इससे तीन दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसका केंद्र नेपाल में था। पड़ोसी देश में इस भूकंप की वजह से छह लोगों की मौत हो गई थी।नेपाल में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया है।भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी फौरन नहीं मिल सकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
Advertisement
Advertisement