W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Budget 2024 : 'विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है', बजट हंगामें को लेकर बोले किरेन रिजिजू

01:18 PM Jul 24, 2024 IST | Saumya Singh
budget 2024    विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है   बजट हंगामें को लेकर बोले किरेन रिजिजू

Budget 2024 : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को केंद्रीय बजट की सराहना की और इसे 'अच्छा' बताया। विपक्ष पर आगे हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे यह कहकर 'लोगों को गुमराह' करने की कोशिश कर रहे हैं कि केंद्र द्वारा पेश किया गया बजट केवल दो राज्यों (बिहार और आंध्र प्रदेश) के लिए है। बता दें कि, इंडिया ब्लॉक के सांसद 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने केंद्रीय बजट 2024 को 'भेदभावपूर्ण बजट' बताया है।

Highlight : 

  • केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बजट की सराहना की
  • विपक्ष पर रिजिजू ने कहा वे 'लोगों को गुमराह' कर रहे हैं
  • विपक्षी दलों ने केंद्रीय बजट 2024 को भेदभावपूर्ण बजट बताया है

बजट को केवल दो राज्यों का बताना गलत- रिजिजू

रिजिजू ने नए संसद भवन के बाहर मीडिया से कहा, बजट वाकई अच्छा है और सभी ने इसका स्वागत किया है। विपक्ष यह कहकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है कि यह सिर्फ दो राज्यों का बजट है। बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का आवंटन 1-2 राज्यों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है। रिजिजू ने आगे कहा कि जो कोई भी यह कहता है कि पूरा केंद्रीय बजट एक या दो राज्यों के लिए है, वह गलत है।

केवल एक दो राज्य नहीं यह पूरे देश का बजट है- रिजिजू

उन्होंने कहा, बुनियादी ढांचे से लेकर चिकित्सा तक, मध्यम वर्ग के लोगों को छूट देना, किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं या आदिवासियों को अलग पैकेज देना, यह सब देश के लिए किया गया है। यह कहना गलत है कि पूरा केंद्रीय बजट एक या दो राज्यों के लिए है। उन्होंने कहा, अगर बजट में बिहार को कुछ लाभ मिल रहा है, तो इसमें क्या समस्या है? यह पूरे देश का बजट है, जिसे सभी के लिए सामूहिक रूप से पेश किया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×