For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शराब की बोतलों पर लगे Cancer की चेतावनी, आखिर ऐसा क्यों बोले AIIMS के डॉक्टर्स?

09:18 PM Jul 28, 2025 IST | Amit Kumar
शराब की बोतलों पर लगे cancer की चेतावनी  आखिर ऐसा क्यों बोले aiims के डॉक्टर्स
Cancer

Cancer : शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है, यह बात सभी जानते हैं। लेकिन इसके बावजूद सरकार ने अभी तक इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। अब एम्स (AIIMS) के डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि शराब की बोतलों पर तुरंत चेतावनी लेबल लगाया जाए, जिसमें यह साफ लिखा हो कि शराब पीने से Cancer हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एम्स के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शराब सेवन से कम से कम सात प्रकार के Cancer हो सकते हैं। ये Cancer हैं - कोलन, रेक्टम, लिवर, स्तन, इसोफैगस (भोजन नली), लैरिंक्स (स्वरयंत्र), फेरिंक्स (गला) और मुँह की गुहा का कैंसर। डॉक्टर अभिषेक शंकर, डॉक्टर वैभव साहनी और डॉक्टर दीपक सैनी ने यह रिपोर्ट तैयार की है, जिसे ‘फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ’ नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

किशोरों में शराब की आदत को रोकने..

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि किशोरावस्था वह उम्र होती है जब किसी भी नशे की लत बहुत जल्दी लगती है। अगर इस उम्र में शराब पीने की शुरुआत हो जाए, तो बाद में इसे छोड़ना काफी मुश्किल हो जाता है। डॉक्टरों का मानना है कि अगर शराब की बोतलों पर चेतावनी दी जाए तो इससे किशोरों को शराब पीने से रोका जा सकता है। चेतावनी लेबल एक प्रभावी तरीका हो सकता है जिससे युवाओं को शराब के नुकसान के बारे में जानकारी दी जा सके।

इन देशों में ज्यादा जरूरी

विशेष रूप से भारत जैसे विकासशील देशों में, जहां नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता कम है, ऐसे चेतावनी लेबल समाज के कमजोर वर्गों को सही जानकारी देने में सहायक हो सकते हैं। इससे न केवल युवाओं को जागरूक किया जा सकता है बल्कि वयस्कों को भी शराब के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया जा सकता है।

भारत में तेजी से बढ़ रहे Cancer के मामले

डॉक्टरों ने बताया कि पिछले कुछ सालों में भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। 2012 में कैंसर के 10.1 लाख मामले थे, जो 2022 में बढ़कर 13.8 लाख हो गए। GLOBOCAN 2022 के अनुसार भारत में हर साल करीब 14.1 लाख नए Cancer के मामले सामने आते हैं।

शराब Cancer के 4.7% मामलों के लिए जिम्मेदार

GLOBOCAN 2020 के आंकड़े बताते हैं कि भारत में शराब 4.7% कैंसर मामलों के लिए जिम्मेदार है। वहीं, 2016 के आंकड़ों के अनुसार भारत में शराब की वजह से 6.6% लोगों की मौत हुई थी।

अमेरिकी रिपोर्ट का भी हवाला

एम्स के डॉक्टरों ने जनवरी 2025 में अमेरिकी सर्जन जनरल द्वारा जारी रिपोर्ट का भी जिक्र किया है, जिसमें कहा गया है कि शराब सेवन पुरुषों और महिलाओं में Cancer का खतरा बढ़ाता है। रिपोर्ट में शराब और Cancer के बीच के जैविक संबंधों की भी चर्चा की गई है।

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×