टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नरवाना का छोरा बना हरियाणा हॉकी टीम का कप्तान

NULL

12:42 PM Apr 24, 2018 IST | Desk Team

NULL

नरवाना : नरवाना के एक छोरे ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक बार फिर हॉकी में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए नरवाना शहर का नाम रोशन किया है। नरवाना में हॉकी का खेल पिछले 70 वर्षों से खेला जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप कई अन्तराष्ट्रीय खिलाडिय़ों ने नरवाना का नाम उच्च पटल पर दर्ज करवाया है। इसी कड़ी में हरियाणा जूनियर हॉकी टीम के कप्तान की बागड़ोर नरवाना के हॅाकी खिलाड़ी मनदीप मोर को सौपी गई है।

Advertisement

मनदीप मोर की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और जिला खेल अधिकारी विनोद बाला, हॉकी कोच कृष्ण कुमार, हॉकी कोच रविंद्र श्योकंद, हॉकी कोच प्रवीण मोर ने भी मनदीप को बधाई देकर मनोबल बढ़ाया है। नरवाना हॉकी कोच संदीप चौपड़ा ने बताया कि जुनियर हॉकी टूर्नामेंट जो मध्यप्रदेश के भोपाल में 24 मई से शुरू हो रहा है। उसमें नरवाना के दस खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों से भाग ले रहे हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

– बिन्टू श्योराण

Advertisement
Next Article