टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कप्तान रोहित सहित अन्य खिलाड़ी एशिया कप के लिये रवाना 

मुंबई : भारत के सीमित ओवर के विशेषज्ञ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी एशिया कप में भाग लेने के लिये गुरूवार को दुबई रवाना हुए। इस

06:50 PM Sep 13, 2018 IST | Desk Team

मुंबई : भारत के सीमित ओवर के विशेषज्ञ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी एशिया कप में भाग लेने के लिये गुरूवार को दुबई रवाना हुए। इस

मुंबई : भारत के सीमित ओवर के विशेषज्ञ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी एशिया कप में भाग लेने के लिये गुरूवार को दुबई रवाना हुए। इस टूर्नामेंट में छह टीमें 50 ओवर के प्रारूप में खेलेंगी जो शनिवार से शुरू होगा। आल राउंडर केदार जाधव ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित, धोनी, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ फोटो पोस्ट की। जाधव हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद हुई सर्जरी के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। यह चोट उन्हें इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान लगी थी।

Advertisement

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ खिलाड़ी गुरूवार को एशिया कप के लिये रवाना हुए जबकि अन्य भी उनसे जुड़ जायेंगे।’’ चहल और कुलदीप ने धोनी के साथ फोटो पोस्ट की है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ करेगी, इसके बाद उसका सामना अगले दिन चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

Advertisement
Next Article