Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कैप्टन सिकन्दर शर्मा बने लोजपा रामविलास के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

लोजपा-(रामविलास) ने पार्टी का विस्तार करने का व्यापक अभियान शुरू किया है

08:33 PM Jan 25, 2022 IST | Desk Team

लोजपा-(रामविलास) ने पार्टी का विस्तार करने का व्यापक अभियान शुरू किया है

पटना (राकेश कुमार) लोजपा-(रामविलास) ने पार्टी का विस्तार करने का व्यापक अभियान शुरू किया है। इसी के अन्तर्गत आज लोजपा-(रा.) के राज्य मुख्यालय “एसकेपुरी” में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों में कैप्टन सिकन्दर शर्मा को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कैप्टन शर्मा लोजपा के समर्पित कार्यकर्ता रहे है। इससे पूर्व श्री शर्मा सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके है। श्री शर्मा के अलावे मो० अफरोज आलम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विभीषण शर्मा और रामटहल बिन्द को उपाध्यक्ष एवं कुमार योगेन्द्र प्रताप,कामता प्रसाद चंद्रवंशी,को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
Advertisement
इस अवसर पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा,युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट,पार्टी के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, युवा लोजपा-(रा.) के प्रदेश महासचिव पंकज मिश्रा, युवा लोजपा-(रा.) के प्रदेश सचिव इमरान अली, कचहरी पासवान,अमन शांडिल्य, दिलीप यादव,बंगाली शर्मा,पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया और कहा कि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ पार्टी का मजबूत जनाधार बनायेगा और 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम शुरू करेंगा।
Advertisement
Next Article