सीबीआई ने कांग्रेस पार्षद तपन कांदू की हत्या मामले में एक और आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कांग्रेस पार्षद तपन कांदू की हत्या के मामले में एक और आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
03:44 AM Sep 05, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कांग्रेस पार्षद तपन कांदू की हत्या के मामले में एक और आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में झालदा नगर पालिका के पार्षद कांदू की 13 मार्च को उनके आवास के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वह शाम की सैर के बाद दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे।
Advertisement
अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद आरोपी को शनिवार को झारखंड के रामगढ़ जिले से गिरफ्तार करने के बाद 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की, जिसका हत्या की घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया था।
Advertisement
केंद्रीय एजेंसी मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Join Channel