W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपपत्र किया दाखिल

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके सहयोगियों-संजीव पलांडे तथा कुंदन शिंदे के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

11:11 PM Jun 02, 2022 IST | Shera Rajput

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके सहयोगियों-संजीव पलांडे तथा कुंदन शिंदे के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।

cbi ने भ्रष्टाचार के मामले में अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपपत्र किया दाखिल
Advertisement
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बृहस्पतिवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके सहयोगियों-संजीव पलांडे तथा कुंदन शिंदे के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
Advertisement
पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किए गए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता देशमुख (71) और दो अन्य आरोपी वर्तमान में धनशोधन के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं तथा शहर की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं। धनशोधन के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है।
Advertisement
आरोपपत्र अदालत की रजिस्ट्री में दाखिल किया गया और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इसे संज्ञान के लिए विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
Advertisement
सीबीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपियों और अन्य लोगों ने अनुचित लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया।
एजेंसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि यह भी आरोप है कि उक्त आरोपी और अन्य लोगों ने पुलिस अधिकारियों के तबादलों तथा पदस्थापना को अनुचित तरीके से प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
इस साल अप्रैल में, सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले की जांच के तहत देशमुख, पलांडे, शिंदे और बर्खास्त पुलिसकर्मी सचिन वाजे को हिरासत में लिया था।
मामले में बुधवार को सरकारी गवाह बनाए गए वाजे का नाम आरोपपत्र में नहीं है।
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने पुलिसकर्मियों को शहर के रेस्तराओं और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का निर्देश दिया था।
देशमुख ने आरोपों से इनकार किया था लेकिन बंबई उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिए जाने के बाद उन्हें अपने पद से हटना पड़ा था।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×