For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CBSE Board Admit Card : इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं का Admit Card, ऐसे करें चेक

12:08 PM Feb 04, 2024 IST | Beauty Roy
cbse board admit card   इस दिन जारी होगा 10वीं 12वीं का admit card  ऐसे करें चेक
CBSE Board Admit Card

CBSE Board Admit Card : 15 फरवरी 2024 से सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं लेना शुरू करेगा। वही छात्र अब एडमिट कार्ड (CBSE Board Admit Card) का इंतजार कर रहे हैं। अभी सीबीएसई बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड को लेकर तारीख तय नहीं की गयी है लेकिन अनुमान है की एक दो दिनों में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

Highlights

  • 15 फरवरी 2024 से होगी कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा
  • 1 से 5 फरवरी 2024 के बीच जारी हो सकता है Admit Card
  • आधिकारिक साइट cbse.gov.in से डाउनलोड करें Admit Card

कब आएगा CBSE Board का Admit Card?

CBSE Board Admit Card
CBSE Board Admit Card

अभी सीबीएसई बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड (CBSE Board Admit Card) को लेकर तारीख तय नहीं की गयी है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी के पहले हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी हो सकते है। रिपोर्ट्स की माने तो, एडमिट कार्ड के 1 से 5 फरवरी 2024 के बीच जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।

कैसे करे Admit Card डाउनलोड

CBSE Board Admit Card
CBSE Board Admit Card
  • सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, यहां स्कूल लिंक का चयन करें।
  • फिर से प्री एग्जाम एक्टिविटीज लिंक पर क्लिक करें और अब एक और नया पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक और पेज डाउनलोड करें।

आधिकारिक साइट : cbse.gov.in

आधिकारिक साइट : cbse.gov.in

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×