टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सामने आया Nafe Singh Rathi की हत्या से जुड़ा CCTV फुटेज, 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

01:32 PM Feb 26, 2024 IST | Yogita Tyagi

नफे सिंह हत्याकांड ( Nafe Singh Rathi) से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें कुछ लोगों को सफ़ेद रंग की एक कार में बैठे देखा जा रहा है। CCTV फुटेज में दिख रहा है की कार में बैठे हमलावर नफे सिंह का वहां से गुजरने का इंतजार कर रहे हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है CCTV फुटेज घटनास्थल की बताई जा रही है और CCTV में नज़र आ रही कार में मौजूद लोगों ने नफे सिंह पर गोली चलाई थी। पुलिस CCTV में नज़र आ रही कार के नंबर का पता लगाने में जुटी हुई है, अभी तक मामले में पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

मामले में FIR दर्ज

Advertisement

हरियाणा की पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ नामज और 5 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। हत्याकांड में 5 हमलावर शामिल थे ऐसा बताया जा रहा है। पूर्व विधायक रह चुके नरेश कौशिक, रमेश राठी, कर्मवीर राठी, कमल राठी, मांगेराम राठी, सतीश राठी, गौरव राठी और राहुल राठी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नफे सिंह पर बरसाईं गईं ताबड़तोड़ गोलियां

हरियाणा की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले इंडियन नेशनल लोकदल के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह की कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा रविवार को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पार्टी नेताओ की ओर से लगातार उनके लिए सुरक्षा की मांग की जा रही थी। नफे सिंह राठी पूर्व विधायक रह चुके है। इस हमले के दौरान तीन सुरक्षा कर्मी को भी गोली लगी। हमलावर कार में सवार होकर आए थे। जानकारी के अनुसार हादसे में एक सुरक्षा कर्मी की भी मृत्यु हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article