टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

केंद्र व प्रदेश सरकार ने दिया महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा : किरण शर्मा चोपड़ा

NULL

01:04 PM Mar 05, 2018 IST | Desk Team

NULL

पानीपत : भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आर्य कालेज के सभागार में मेरी बेटी असुरक्षित, जिम्मेवार कौन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा, पानीपत शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ब्रहमाकुमारी हुडा सेक्टर 11-12 की इंचार्ज बीके सुनीता बहन, आईबी कालेज की प्राचार्य डा. मधु शर्मा, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका एवं सीए रश्मि खेतरपाल, हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रीति भारद्वाज, इनरव्हील क्लब पानीपत साऊथ की अध्यक्षा प्रिया दुआ,भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बतौर मुख्या वक्ता के रूप में शिरकत की और आज के कार्यक्रम के विषय मेरी बेटी असुरक्षित, जिम्मेवार कौन पर अपने विचार रखे।

Advertisement

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने स्वागताध्यक्ष के रूप में सभी अतिथियों व आए हुए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया का कार्यक्रम में मार्गदर्शन रहा और कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र दत्ता ने कुशलता पूर्वक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके और बंदे मातरम गीत के साथ किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि आज हम यहां पर महिला दिवस के मौके पर हमारी बेटी असुरक्षित, जिम्मेवार कौन विषय पर अपने विचार रखने के लिए एकत्रित हुए हैं। आज बेटियां असुरक्षित है तो इसका जिम्मेवार कौन हैं। क्या सरकार, प्रशासन व संबंधित लोग ही इसके जिम्मेवार हैं।

इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेवार हमारी सोच हैं। यदि हमारी सोच अच्छी हैं तो बेटियों के साथ कुछ भी गलत नहीं हो सकता। इसलिए आज हमें बेटियों के प्रति अपनी सोच को अच्छी करना होगा। पहले वाले बुजुर्गों की तरह अपने गांव, मौहल्ले की बेटी को अपनी बेटी समझना होगा। सभी लोगों को अपनी सोच व मानसिकता को बेटियों के प्रति बदलना होगा। जब लोगों की बेटियों के प्रति सोच व मानसिकता अच्छी होगी तो कुछ भी गलत नहीं होगा। श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश ऐसा प्रदेश हैं जहां पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर जिलों में महिलाओं के लिए अलग से महिला पुलिस थाने खोले हैं। वहीं पहली बार प्रदेश में पढ़ी-लिखी महिलाओं को सरपंच, पंच व ब्लाक समिति व जिला परिषद की चेयरपर्सन व सदस्य बनने का मौका मिला हैं।

उन्होंने कहा कि सांसद अश्विनी चोपड़ा ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सशक्त बन सके। उन्होंने कहा कि जहां हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया हैं वहीं केंद्र सरकार ने भी महिलाओं के हित में अनेकों योजनाओं की शुरूवात करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया हैं। श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने आर्य कालेज के खचाखच भरे सभागार में मौजूद सभी महिलओं व पुरूषों से आह्वान किया कि वे आज यहां से सदैव बेटियों की रक्षा करने का संकल्प लेकर जाए। जब सभी व्यक्ति बेटियों के प्रति अच्छी सोच रखेंगे और उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी लेंगे तो बेटियां सुरक्षित रहेंगी। वहीं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका एवं सीए रश्मि खेतरपाल ने कहा कि आज बेटियों के साथ जो हो रहा हैं, उसके लिए सरकार व प्रशासन भी कही ना कही जिम्मेवार हैं।

जब कोई बेटी अपनी कोई शिकायत करने थाने आदि में जाती हैं तो उसे कई परेशानियों से गुजरना पड़ता हैं। इससे महिलओं का उत्पीडऩ होता हैं। इसके लिए लोगों को अपना नजरिया बदलना होगा। इस मौके पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रिति भारद्वाज एडवोकेट ने बताया कि सरकार द्वारा महिलओं की सुरक्षा व अधिकारों के लिए महिला आयोग बनाया गया हैं और कोई भी पीडि़त महिला इसमें अपनी शिकायत दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में जागृति आती हैं। वहीं इन्नर व्हील क्लब पानीपत साऊथ की अध्यक्षा प्रिया दुआ ने कहा कि आज बेटियों की असुरक्षा के लिए पढ़े-लिखे लोग ही जिम्मेवार हैं। हमारी मानसिकता बेटियों के प्रति सही नहीं हैं। इसके लिए हमारी गलत सोच जिम्मेवार हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने आए हुए सभी अतिथियों व नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज समाज को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी।

इस तरह के कार्यक्रम करने से महिलाओं में जागृति आएगी और भाजपा द्वारा आज महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण सप्ताह का शुभारंभ किया जा रहा हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों विशेषकर भारी संख्या में पहुंची महिलाओं का आभार व्यक्त किया। वहीं भाजपा नेता संजय भाटिया ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम मात्र एक शुरूवात हैं और इसके उपरांत अब प्रदेशभर में महिला सशक्तिकरण को लेकर अनकों कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पानीपत का यह कार्यक्रम मात्र एक ट्रैलर हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री देवेंद्र दत्ता ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम में आई हुई सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि महिला मोर्चा द्वारा एक सप्ताह तक जिला के विभिन्न शहरों, कस्बों व गांवों में महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। इस मौके पर सुनीता पुठर सहित कुछ महिलाओं ने कहा कि भाजपा द्वारा बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा कार्यक्रम करना सराहनीय प्रयास हैं।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक कटारिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद संजीव दहिया, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता,पार्षद हरीश शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद लोकेश नागरू, जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी, आर्य कालेज के प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता,विनोद छौक्कर, सांसद अश्विनी चोपड़ा के ओएसडी विरेंंद्र गौतम,जसबीर जस्सू, राजू पहलवान उग्राखेड़ी, महेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सलूजा, पंकज शर्मा, धर्मबीर शेरा, मुनीश कड़वाल आदि व भाजपा महिला मोर्चा से जिला महामंत्री डा. सीमा शर्मा व बेला भाटिया, मीनू शर्मा, डा. हेमा राज रमन, महक दिवान, पूनम रानी बिंझौल, निशा बंसल, मोना शर्मा, कमलेश मदान, कृष्णा पंडित, अनिता पूनिया, ममता भास्कर, सुमित्रा, नूरजहां, अमृत चुघ, रेणू चौहान, मोहिनी सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– बिजेंद्र सिंह

Advertisement
Next Article