केंद्र सरकार का एलान - राज्यों को मुफ्त में दी जाएगी खरीदी गई कोविड रोधी वैक्सीन
वैक्सीन की मूल्य एकरूपता के बारे में मुख्यमंत्रियों द्वारा सवाल उठाए जाने के एक दिन बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण जारी किया है। 1 मई से सभी आयुवर्गो के लोगों को टीका लगाया जाना है।
05:48 PM Apr 24, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
वैक्सीन की मूल्य एकरूपता के बारे में मुख्यमंत्रियों द्वारा सवाल उठाए जाने के एक दिन बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण जारी किया है। 1 मई से सभी आयुवर्गो के लोगों को टीका लगाया जाना है।
Advertisement
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक ट्वीट में कहा है, “यह स्पष्ट किया जाता है सरकार द्वारा खरीदी गई दोनों वैक्सीन की कीमत 150 प्रति डोज ही रहेगी। भारत सरकार द्वारा खरीदे गए वैक्सीन को राज्यों को पूरी तरह से मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।”
Advertisement
Govt of India’s procurement price for both #COVID19Vaccines remains at ₹150 per dose.
These doses will continue to be provided to the States FREE OF COST. @PMOIndia @MoHFW_INDIA #LargestVaccineDrive #Unite2FightCorona pic.twitter.com/YxvW2DOIXw
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) April 24, 2021
कई मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखकर टीकों के लिए अलग मूल्य निर्धारण पर चिंता व्यक्त की थी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक में आग्रह किया था कि राज्यों को टीके केंद्र की दरों पर दिए जाएं।
Advertisement
बघेल ने कहा था कि राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान चलाने के लिए जल्द ही टीकाकरण की कार्ययोजना उपलब्ध कराएं। उत्पादक राज्य जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति में बाधा न डालें।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र और राज्यों के लिए अलग-अलग वैक्सीन की कीमतों पर सवाल उठाए थे।

Join Channel