टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चौ. उदय सिंह मान ने देश में बनाई अपनी निराली पहचान : किरण शर्मा चोपड़ा

NULL

08:54 AM Feb 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

महान कर्मयोगी व समाजसेवी स्व. चौ. उदय सिंह मान (106) का देश व समाज निर्माण में अथक योगदान रहा है। उन्होंने आर्यसमाज के सिद्धांतों व आदर्शों के अनुरूप मेरे दादा ससुर अमर शहीद लाला जगत नारायण के संग जो महत्वपूर्ण कार्य किए, इतिहास उसका साक्षी है। महिला सशक्तिकरण व प्रतिभाशाली नौजवानों के प्रोत्साहन में चौ. उदय सिंह मान का गांव सिद्दीपुर लोवा कलां (झज्जर/हरियाणा) का विश्व के इतिहास में अनुपम योदगान है। ये सद्विचार पंजाब केसरी की डायरेक्टर व वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने राष्ट्रीय पुरस्कार वयोश्रेष्ठ शतवर्षीय पुरस्कार विजेता चौ. उदय सिंह मान के सिद्दीपुर लोवा कलां, झज्जर में आयोजित दशौरी कारज कार्यक्रम में कहें।

Advertisement

श्रीमती चोपड़ा ने आगे कहा कि नरेला (दिल्ली) शाखा के शुभारंभ पर मुझे चौधरी उदय सिंह मान से आशीर्वाद लेने का मौका मिला था। जिसमें उनके समाज सुधार कार्यों व सामाजिक क्षेत्रों में उनके रचनात्मक कार्यों से अवगत हुई। उनकी कर्मठता व संयमित जीवन शैली आज भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका मिशन था बुजुर्ग, महिलाएं व युवा देश का विश्व में नाम रोशन करें। इस मौके पर उन्होंने गांव में ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए शाखा खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके महान विचारों के व्यापक प्रसार के लिए वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब कर्मवीर चौ. उदय सिंह मान के नाम से उनके आदर्श गांव में शाखा संचालित की जाएगी। साथ ही हर वर्ष प्रतिभाशाली वरिष्ठ समाजसेवी को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में हरियाणा व दिल्ली के विभिन्न गावों के लोग पहुंचे थे। इस दौरान पालम 360 गावों के प्रधान चौ. रामकरण सोलंकी की अध्यक्षता में, चौ. उदय सिंह मान के परिवार के दलीप सिंह मान, प्रताप सिंह मान, ओम प्रकाश मान, अशोक मान, राम पाल मान, अनिल मान मौजूद रहे। साथ ही अर्जुन अवार्डी सुरजीत मान, सरपंच सुशीला संदीप मान, राजीव मान, प्रधान राजेन्द्र डागर, सोनू मान भी मौजूद रहे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Next Article