Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चंडीगढ़ पुलिस ने इस अंदाज में किया ट्रै‍फिक कंट्रोल, वीडियो वायरल

मोटर वीकल एक्ट देश में 1 सितंबर से लागू हो चुका है। इस नियम के बाद कई लोगों के भारी-भरकम चालान कटे हैं जिसके बाद उनके महीने का बजट खराब हो गया है।

07:51 AM Oct 18, 2019 IST | Desk Team

मोटर वीकल एक्ट देश में 1 सितंबर से लागू हो चुका है। इस नियम के बाद कई लोगों के भारी-भरकम चालान कटे हैं जिसके बाद उनके महीने का बजट खराब हो गया है।

मोटर वीकल एक्ट देश में 1 सितंबर से लागू हो चुका है। इस नियम के बाद कई लोगों के भारी-भरकम चालान कटे हैं जिसके बाद उनके महीने का बजट खराब हो गया है। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इन नए मोटर वीकल एक्ट को बिल्कुल भी ध्यान से नहीं ले रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने एक नया तरीका निकाला है इन लोगों को जागरुक करने के लिए और ट्रैफिक को कंट्रोलन लाने के लिए। 
Advertisement
चंडीगढ़ पुलिस का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ता रा रा रा की धुन पर टैफिक पुलिस में तैनात एएसआई भूपिन्दर सिंह गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। भूपिन्दर सिंह इस वीडियो में लोगों को नो पार्किंग फॉलो करने के बारे में बता रहे हैं। 
नो पार्किंग, नो पार्किंग, नो पार्किंग
बीते गुरुवार को एक वीडियो ट्विटर पर @Meghdootindiaa नाम के यूजर ने शेयर किया। भूपिन्दर सिंह की आवाज और चंडीगढ़ पुलिस के इस अनोखे स्टाइल के बाद लोगों ने जमकर सराहना कर रहे हैं। चंडीगढ़ का ही यह वीडियो है।

 इस वीडियो में चंडीगढ़ पुलिस की वैन भी दिखाई दे रही है जिसमें एक म्यूजिक सिस्टम नजर आ रहा है। वैन के आगे एएसआई भूपिन्दर सिंह माइक लेकर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में वह नो पार्किंग, नो पार्किंग, नो पार्किंग सड़क पर है नो पार्किंग…..
भूपिन्द्र सिंह का यह गाना पहले आ चुका है सुर्खियों में 
इससे पहले भी अपने गाने के अंदाज से एएसआई भूपिन्दर सिंह सुर्खियां बटोर चुके हैं। यातायात नियम सितंबर के महीने में लागू हुआ था उस समय उन्होंने इसकी जानकारी देने के लिए पंजाबी में गाना लिखा था और उसे गाया था। उनका वही वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

इस गाने के बोल, सड़क ते एक्सिडेंट विच लोकी भोत मरदे सी, जुर्माना घट चालान दा सी, ओ कित्‍थे डरदे सी ओ नवे कानून दे लागू होण दा ऐलान हो गया है, फिर ना कहणा, मंहगा बड़ा चालान हो गया है…. रसोई घर विच राशन द नुकसान हो गया है। 
जागरुक करते हैं स्कूल-कॉलेजों में जाकर 
युवकों को 18 साल से पहले गाड़ी ना चलाने की सीख चंडीगढ़ पुलिस इस गाने से दे रही है। गीत में बताया गया है कि उनके माता-पिता इस उल्लंघन से मुश्किल में आ सकते हैं। 

भूपिन्दर सिंह के कई ऐसे और भी विडियोज फेसबुक पर हैं। इन सभी विडियोज में वह यातायात नियमों को लेकर युवाओं को जागरुक कर रहे हैं। अंदाज पुराना है लेकिन गाना गाकर समझा रहे हैं। 
लोग कर रहे हैं भूपिन्दर सिंह जी की जमकर तारीफ 

1.

2.

3.

Advertisement
Next Article