टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गेंद के साथ छेड़छाड़ के दोषी चांडीमल एक टेस्ट के लिए निलंबित

NULL

01:47 PM Jun 20, 2018 IST | Desk Team

NULL

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल को गेंद के साथ छेड़छाड़ के लिए दोषी पाया गया है और उन्हें एक टेस्ट के लिए निलंबित कर दिया गया है। चांडीमल को एक टेस्ट के लिए निलंबित किये जाने के साथ साथ दो डिमेरिट अंक और 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। चांडीमल अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट ड्रा रहा जिसमें यह विवाद हुआ।

Advertisement

आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने दूसरा टेस्ट समाप्त हो जाने के बाद इस मामले में सुनवाई की और चांडीमल को दोषी करार दिया। मैदानी अम्पायरों अलीम डार और इयान गोल्ड तथा तीसरे अम्पायर रिचर्ड केटलबोरो ने शनिवार को दिन का खेल समाप्त होने के बाद चांडीमल पर गेंद की शक्ल बिगाड़ने का आरोप लगाया था।

मैच अधिकारियों ने टीवी फुटेज में पाया था कि चांडीमल ने अपनी बाएं पॉकेट से कोई चीज निकली और उसे अपने मुंह में रखा। उन्होंने फिर इस चीज को गेंद पर लगाया जिसे अम्पायरों ने गेंद की शक्ल बिगाड़ने के प्रयास के रूप में देखा। चांडीमल ने तब खुद को निर्दोष बताया था। उन्होंने अपने टीम प्रबंधन और अन्य मैच अधिकारियों के साथ सुनवाई में हिस्सा लिया जिसमें प्रमाण के तौर पर वीडियो रखे गए। श्रीलंकाई कप्तान ने स्वीकार किया कि उन्होंने मुंह से कुछ निकालकर गेंद पर लगाया था लेकिन उन्हें याद नहीं कि यह क्या चीज थी।

 

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Next Article