Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Rajasthan की मौसम में बदलाव, IMD ने 12 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

08:12 PM Oct 13, 2024 IST | Pannelal Gupta

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है. मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है। तूफान और बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है।

Highlights

IMD ने 12 जिलों में जारी किया ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते मरुधरा में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते लोगों को सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

Advertisement

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट मौसम

शनिवार के मौसम की बात करें तो जयपुर मौसम केंद्र ने 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, इसमें ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। इसमें मौसम विभाग ने टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद के लिए मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।

मानसून की विदाई

राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद, 14 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी, जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक बनी रहेगी।

बीते 24 घंटे के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई है। सबसे अधिकतम तापमान जालौर में देखा गया, जहां 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, अजमेर और उदयपुर में हल्की बारिश देखी गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा।

दक्षिणी राज्यों में भी बारिश

आईएमडी के महानिदेशक डा. मृत्युंजय महापात्रा ने देश के दक्षिणी राज्यों में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में बनने वाले दबाव के क्षेत्र से उत्तर भारत के राज्यों को बेअसर बताया है। इसके असर से तटीय हिस्से एवं दक्षिण के कुछ राज्यों में ही बारिश होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article