टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव, UP में सस्ता हुआ पेट्रोल

10:09 AM Mar 05, 2024 IST | Vrishti Tyagi

Petrol Diesel Prices: आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पेट्रोल- डीजल के दाम कम हुए वहीं दूसरी ओर बिहार और पश्चिम बंगाल के अलावा केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

Highlights

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड बढ़कर 78.51 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रू़ड 82.80 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए है। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है जबकि जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

Advertisement

 

इस तरह हुए बदलाव

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार बिहार में पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 34 पैसे महंगा हो गया है वहीं पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 और डीजल 41 पैसे महंगा हो गया है. । इसके अलावा केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त देखने को मिली है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 14 और डीजल 13 पैसे सस्ता हुआ है। राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में क्रमश: 18 और 16 रुपये की गिरावट है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दिख रही है।

इन शहरों में नए भाव जारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARIको अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article