Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महिला के पेट से निकला सांप का बच्चा! वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

04:27 PM Aug 08, 2025 IST | Shivangi Shandilya
Chhatarpur News

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। छतरपुर जिले के राजनगर तहसील गांव मऊ मसानिया की एक घटना ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ सांप के बच्चे दिख रहे हैं। इससे यह कहा जा रहा है कि इस सांप के बच्चे को एक महिला ने जन्म दिया है। हालांकि, इसकी सच्चाई जानकर आप एक सेकेंड के लिए अवाक हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई।

क्या है सच्चाई?

Advertisement
Chhatarpur News

Chhatarpur News: वायरल वीडियो में एक महिला और सांप जैसी कोई चीज दिख रही है। वीडियो में सांप जैसी दिख रही चीज को महिला काफी डरी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला ने सांप के बच्चों को जन्म दिया है, जिससे आसपास के लोग समेत घर वाले हैरान हैं। परिजनों का कहना है कि सांपों की लंबाई 7 से 8 इंच है। इस घटना ने एक नया बहस छेड़ दिया है। मामला सामने आने पर महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने क्या बताया?

Chhatarpur News: वायरल वीडियो पर डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि आप लोग अंधविश्वास न फैलाएं। वीडियो की सही जानकारी दें। गांवों में जागरूकता और विज्ञान की समझ जरुरी है। नहीं तो अफवाह ही हकीकत बन जाएंगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढें: Viral Video: चेहरे पर मास्क! हाथ में किताब, मेट्रो में लड़की को देख लोग रह गए हैरान, देखें वीडियो

कई अफवाहें अक्सर आती है सामने

Chhatarpur News: आपने शायद इसे सुना होगा या यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो आपने इसे देखा भी होगा कि गांव में यदि किसी को सांप काट ले तो लोग बोलते हैं कि अरे डॉक्टर से पहले इसे झाड़-फूक करवा लो ठीक हो जाएगा। हालांकि, यह एक अंधविश्वास है। इससे आपकी जान जा सकती है। इसलिए आप इस तरह की घटनाएं से सचेत रहें और अफवाहों से दूर रहें। सच्चाई जाने बगैर अफवाह न फैलाएं।

ये भी पढ़ें :Viral Video: रील बनाने के लिए युवक ने किया ऐसा खतरनाक काम, जिसे देख रह जाएंगे हैरान

Advertisement
Next Article