Chhath Puja Wishes in Hindi 2024: छठ पूजा के खास मौके पर इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Chhath Puja Wishes in Hindi 2024: छठ पूजा के खास मौके पर इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Chhath Puja Wishes: 5 नवंबर 2024, को नहाय-खाय के साथ सूर्य देव की आराधना के पर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। ये पर्व चार दिनों तक चलता है। इस त्योहार का समापन 8 नवंबर 2024 को होगा। इस पावन पर्व पर महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं और जल में प्रवेश कर सूर्यदेवता को अर्घ्य देकर उनकी पूजा करती हैं। हिंदू धर्म में छठ का उपवास सबसे मुश्किल भी माना जाता है।
7 नवंबर का दिन छठ पर्व में बड़ा ही खास होता है। क्योंकि इस दिन महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। नहाय-खाय के साथ शुरू छठ के व्रत में इस दिन का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आप छठी मईया के आशीर्वाद के लिए इस महापर्व की शुभकामनाएं अपनों को इन संदेशों के साथ भेज सकते हैं
छठ पर्व की शुभकामनाएं अपनों को इन संदेशों के साथ दें
खुशियों का त्योहार आया है, सूर्य देव से सब जगमगाया है। खेत खलिहान, धन और धान, यूं ही बनी रहे हमारी शान। छठ पूजा 2024 की बधाई
सूर्य देवता को वंदन करें, मन में श्रद्धा और स्नेह भरें। छठ पूजा के शुभ अवसर पर दिल से एक-दूसरे को याद करें। छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
छठ का पर्व सबके लिए रहे खास आप अपने लक्ष्यों को करें प्राप्त। हमेशा बना रहे आपका जीवन खुशहाल, परिवार के सभी सदस्यों पर बना रहे सूर्य देव, और छठी मइया का आशीर्वाद।। छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
खुशियों का त्योहार आया है, सूर्य देव से सब जगमगाया है, खेत खलिहान धन और धान, यूं ही बनी रहे आपकी शान, छठ पूजा की शुभकामनाएं !
सद्विचार, सदाचार, प्रेम और भक्ति, यही है सूर्य देव को, प्रसन्न करने की शक्ति। छठ पूजा 2024 की बधाई
आपके सारे सपने हो पूरे दिल में छुपी अभिलाषाओं को मिले नई उड़ान, यह छठ पूजा आपके लिए रहे खास। आपके लिए यही है हमारी शुभकामनाएं
सूर्य देव की कृपा से आसमान में चमके आपकी बुलंदी का सितारा। छठी मैया के आशीर्वाद से हर दिन मिले तरक्की, जीवन में हो उजियारा।। छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
छठी मैया दें इतना आशीर्वाद, घर परिवार में बरसें खुशियां अपार। सूर्य देव की कृपा बनी रहे, हर दिन तरक्की होती रहे, बस यही है कामना।। छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामना